Bihar Weather News: बिहार में दुर्गा पूजा के बीच मौसम का बड़ा अलर्ट, 30Sept से 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

Bihar Weather News: राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में दुर्गा पूजा का उत्सव चरम पर है। माता रानी के पट खुलते ही मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन इस भक्ति और उल्लास के बीच मौसम ने रफ्तार बदलनी शुरू कर दी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक लगातार बारिश की चेतावनी देते हुए राज्य के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1 अक्टूबर से बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा और उत्तर तथा पूर्वी बिहार में कई जिलों में अति भारी बारिश का खतरा बढ़ जाएगा।

Bihar Weather Rain Alert During Durga Puja

आज का मौसम: महाअष्टमी पर हल्की-मध्यम बारिश
सितंबर के आखिरी दिन यानी महाअष्टमी पर बिहार का मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है।

धूप और बादल: सुबह से कई जिलों में धूप खिली रहेगी, लेकिन दोपहर बाद घने बादल छाने की संभावना है।

बारिश का असर: पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

ठनका का खतरा: पटना, गया, और दक्षिण बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

तापमान: दिन का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

1 अक्टूबर: पूरे बिहार में मॉनसून की वापसी

1 अक्टूबर से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर और पूर्वी बिहार में आसमान में काले बादल छा जाएंगे और धूप लगभग गायब हो जाएगी।

किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

2 अक्टूबर: पूर्वी बिहार पर बारिश की मार

लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में भारी वर्षा की चेतावनी।

दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

3 अक्टूबर: अति भारी बारिश की चेतावनी

3 अक्टूबर को मौसम विभाग ने कई जिलों में अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में अति भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका और भागलपुर जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है।

4 अक्टूबर: उत्तर बिहार में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में अति भारी वर्षा का अलर्ट। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना। लगातार वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलजमाव का खतरा रहेगा।

किसानों और आम लोगों के लिए खास सलाह
लगातार बारिश से धान की कटाई और अन्य खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है। किसान फसलों को बचाने के लिए पहले से तैयारी करें। निचले इलाकों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें और पानी भरने की स्थिति में सुरक्षित जगह पर शिफ्ट होने की तैयारी रखें। बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न जाएं। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग की हर नई अपडेट पर नजर रखें।

नदियों के जलस्तर पर नजर
गंडक, बागमती, कमला बलान और कोसी जैसी नदियों के जलस्तर पर विशेष निगरानी की जरूरत है। लगातार भारी और अति भारी वर्षा से उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने पहले ही आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है।

चार दिनों तक मौसम की चुनौती
दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर जहां राज्य भक्ति और उत्साह में डूबा है, वहीं अगले चार दिनों तक बदलता मौसम चुनौती लेकर आएगा। 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक की बारिश एक तरफ धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, तो दूसरी तरफ अति भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बढ़ेगा। लोग मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज न करें और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+