बिहार का बच्चा-बच्चा रखने जाएगा राम मंदिर की ईंट, खत्म होगी भाजपा: तेजप्रताप यादव
Recommended Video

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज कहा कि राम मंदिर के निर्माण में बिहार का बच्चा-बच्चा ईंट रखने जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के बनते ही भाजपा और आरएसएस के हाथ से एक बड़ा मुद्दा छिन जाएगा और वो खत्म हो जाएगी।

तेजप्रताप यादव ने ये कहा
तेज प्रताप यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, अति पिछड़ा, गरीब और दलित सब वहां जाएगा और एक एक ईंट रखेगा। हम राम मंदिर बनाने का काम करेंगे। मंदिर जिस दिन बना उस दिन भाजपा-आरएसएस का खात्मा हो जाएगा। जब उसके पास मुद्दा नहीं रहेगा तो थाली बजाते रहेगा चम्मच लेकर।'

बिहार उपचुनाव से एक दिन पहले आया बयान
बता दें कि तेजप्रताप यादव का ये बयान बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले आया है। बिहार में कल इन तीनों सीट पर मतदान होने हैं। शुक्रवार शाम को ही इन सीटों पर चुनाव प्रचार थमा है। तेजप्रताप यादव के इस बयान को इन सीटों पर होने वाले मतदान से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले इस अंदाज में नजर आए थे तेजप्रताप
अभी इससे कुछ ही दिन पहले तेज प्रताप यादव की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो राजमिस्त्री का काम करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए तेजप्रताप ने लिखा था कि वर्ण व्यवस्था ने भारतीय मानसिकता में काम को छोटा या बड़ा बना दिया है। जिस कर्म से सहायता, सहयोग या सृजन हो वह काम छोटा कैसे?
ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर इस सेलिब्रिटी ने पार की सभी हदें, पोस्ट की पैर फैलाती हुई न्यूड लड़कियों की तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications