बाहुबली शहाबुद्दीन की 11 साल बाद जेल से रिहाई पर क्या बोली पत्नी हिना?
पटना। हत्या के मामले में जेल में बंद बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की 11 साल बाद हुई रिहाई पर उनका परिवार काफी खुश है। शहाबुद्दीन की पत्नी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रिहाई से सब खुश हैं और इसका जश्न होगा।

पूर्व आरजेडी सांसद की पत्नी हिना शहाब ने कहा, 'हम सभी उनकी रिहाई से खुश हैं। इस मौके पर हम सब जश्न मनाएंगे।
पिता ने भी जताई खुशी
वहीं, शहाबुद्दीन के पिता ने कहा कि पूरा परिवार ही नहीं उनके पड़ोसी और इलाके के लोग भी अपने नेता की रिहा से खुश हैं।
शहाबुद्दीन ने कहा- जैसा हूं वैसा रहूंगा
11 साल बाद जेल से बाहर आते ही शहाबुद्दीन ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वह अपनी छवि में किसी तरह का बदलाव नहीं करने जा रहे। उन्होंने कहा, 'सब जानते हैं कि मुझे फंसाया गया है। मैं अपनी छवि क्यों बदलूंगा? मैं जैसा हूं जनता मुझे इसी रूप में 26 साल से स्वीकार कर रही है।'
CM नीतीश कुमार पर उठाया सवाल
पूर्व आरजेडी सांसद ने कहा कि उनकी जमानत का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा था और कोर्ट ने ही उन्हें जमानत दी है, ऐसे में इसे राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है। नीतीश सरकार की ओर से फायदा पहुंचाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश मौका परस्त व्यक्ति हैं। उन्हें परिस्थितियों की वजह से मुख्यमंत्री पद मिला है।












Click it and Unblock the Notifications