बिहार: बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
वेब सीरीज का चलन जब से शुरू हुआ सेंसरशिप तो जैसे ख़त्म ही हो गई है। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अब खुलेआम गाली गलौज़ और सेमी पॉर्न सीरीज़ दिखाई जा रही है। प्रोड्यूसर इसी तरह के कंटेंट पर पैसा लगा रहे हैं और इसे ही बढ़ावा मिल...
बेगूसराय, 29 सितंबर 2022। वेब सीरीज का चलन जब से शुरू हुआ सेंसरशिप तो जैसे ख़त्म ही हो गई है। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अब खुलेआम गाली गलौज़ और सेमी पॉर्न सीरीज़ दिखाई जा रही है। प्रोड्यूसर इसी तरह के कंटेंट पर पैसा लगा रहे हैं और इसे ही बढ़ावा मिल रहा है। बिहारी दर्शक जितने प्यार से अच्छी कंटेंट वाली मूवी को हिट करवा देते हैं, उसी तरह गलत कंटेंट वाली सीरीज़ में एक्टर से लेकर सारी टीम को कटघरे में भी खड़ा करवा देते हैं। हाल ही में पटना में अजय देवगन की आने वाली फिल्म थैंक गॉड को लेकर कई लोगों के खिलाफ परिवाद दयार हुआ था। उनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था।

वेब सीरीज में फौजी की पत्नी को लेकर शर्मनाक सीन
पटना में अजय देवगन और उनकी मूवी टीम के सदस्य के खिलाफ परिवाद दायर होने के बाद, अब बॉलीवुड जगत की नामचीन प्रोड्यूसर एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ़ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। बेगूसराय सिविल कोर्ट ने वेब सीरीज ट्रीपल एक्स सीजन-2 को लेकर जारी किया है। इस वेब सीरीज में फौजी की पत्नी को लेकर शर्मनाक सीन दिखाने पर आपत्ति दर्ज की गई थी। सेना का अपमान मानते हुए पिछले साल बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले को लेकर कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर (एकता कपूर की मां) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

एकता कपूर के खिलाफ कई ज़िलों में मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश पाठक (वकील) ने इस पूरे मामले जानकारी देते हुए बताया कि प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने बीते साल वेब सीरीज ट्रीपल एक्स सीजन-2 प्रोड्यूस किया था। इस वेब सीरीज़ में फौजी की पत्नी को लेकर बहुत ही वाहियात सीन दिखाया गया था। देश के जवान (भारतीय सैनिक) वतन की रक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इस सीरीज़ में दिखाया गया है कि भारतीय सैनिक ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाती है और फिर सेना की वर्दी पहनाने के बाद शारीरिक संबंध बनाती है। यह बतुक ही शर्मनाक सीन दिखाया गया है। इस पर आपत्ती दर्ज की गई थी। प्रदेश के कई जिलों में मुकदम दर्ज हुआ था।

समन टालने की वजह से अरेस्ट वारंट जारी
ऋषिकेश पाठक ने बताया कि उन दोनों के ख़िलाफ़ (एकता कपूर और शोभा कपूर) बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में पहुंचा जिसके बाद दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। ऋषिकेश पाठक की मानें तो मजिस्ट्रेट ने पिछली तारीख में समन की मांग की थी। इस बाबत जवाब दिया गया कि एकता कपूर और शोभा कपूर के दफ्तर में किसी कर्मचारी ने समन रिसीव किया था। वहीं यह भी कहा गया था कि शोभा कपूर स्टूडियो में मौजूद नहीं है। समन जारी होने के बाद टालने की वजह से एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: बिहार: पासपोर्ट बनाना और भी हुआ आसान, इन दो ज़िलों में शुरू हुई PCC व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications