बिहार: पासपोर्ट बनाना और भी हुआ आसान, इन दो ज़िलों में शुरू हुई PCC व्यवस्था

पूर्णिया और सुपौल में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की सुविधा शुरु कर दी गई है। पीसीसी के लिए लंबे वक्त अप्वाईंटमेंट को गेखते हुए अब पीसीसी आवोदनों की तादाद चार गुणा ज्यादे बढ़ा...

पटना, 28 सितंबर 2022। पासपोर्ट बनाने का नाम लेते ही लोगों को सामने मुश्किलों का पहाड़ टूटने लगता है। पासपोर्ट बनाने में लगने वाले समय और प्रक्रिया की वजह से अक्सर लोग दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। फिर दलाल उनसे मोटी रकम वसूल कर पासपोर्ट बनवा देता है, लेकिन अह बिहार में बहुत ही आसानी और कम समय में लोग पासपोर्ट बनवा सकेंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से की गई पहले से पटना पासपोर्ट सेवा केंद्र के अलावा अब बिहार के दो उन्य ज़िलों में भी डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की सुविधा दी जा रही है।

PCC centre in bihar

पूर्णिया और सुपौल में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की सुविधा शुरु कर दी गई है। पीसीसी के लिए लंबे वक्त अप्वाईंटमेंट को गेखते हुए अब पीसीसी आवोदनों की तादाद चार गुणा ज्यादे बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज से तीनों केंद्रों पर 850 आवेदन लिये जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था से अब पीसीसी में कम वक्त लगेगा और लोगों को पासपोर्ट कम दिनों में ही मिल पाएगा।

आपको बता दें कि पहले पीसीसी के लिए सिर्फ़ 250 आवदेन हर रोज़ स्वीकार किए जाते थे, लेकिन आज से दो और ज़िलों में यह सेवा शुरू कर दी गई है। पूर्णिया और सुपौल के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट की सुविधा देने के बाद से अब पीसीसी के लिए 850 लोगों को अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा है। इससे पीसीसी के लिए वेटिंग टाइम कम हुआ है, जिससे पासपोर्ट बनाने वाले लोगों को काफी राहत मिली है।

पहले सिर्फ पटना पासपोर्ट केंद्र में ही पीसीसी के लिए आवेदन किया जाता था। जिसमें सिर्फ़ 255 लोगों को ही पीसीसी के लिए अप्वाइंटमेंट मिलती थी। ग़ौरतलब है कि पहले अब कई खाड़ी देशों में पीसीसी ज़रूरी कर दिया गया है। पहले कुछ ही देशों में पढ़ाई या नौकरी करने जाने वाले लोगों को पीसीसी की जरूरत होती है। इस वजह से पीसीसी सेंटर बढ़ाते हुए आवेदन की तादाद भी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें: बिहार: आदमखोर बाघ से लोगों में दहशत, रेस्क्यू के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+