बिहार: मुखिया का चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले वार्ड सदस्य की हत्या, लोगों ने पुलिस जीप को लगाई आग
सारण। बिहार में पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में एक वार्ड सदस्य की हत्या के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला कर दिया और एक जीप में आग लगा दी। मंगलवार को वार्ड सदस्य मोहम्मद सद्दाम घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी तलाश की। बुधवार को मोहम्मद सद्दाम का शव गेहूं के खेत में मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भुसांव गांव की है। हरिहरपुर पंचायत के वार्ड सदस्य मोहम्मद सद्दाम मंगलवार की शाम से ही लापता थे। परिजनों ने हंसराजपुर बाजार गए मोहम्मद सद्दाम की बहुत तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की रात में उनको पता चला कि मोहम्मद सद्दाम की बाइक सड़क किनारे मिली। बुधवार की सुबह में वार्ड सदस्य की लाश हंसराजपुर के गेहूं के खेत में पाई गई। तीन गोलियां मारकर मोहम्मद सद्दाम की हत्या की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पाकर इलाके की पुलिस हरिहरपुर भुसांव पहुंची जहां गुस्साए ग्रामीणों से उनका सामना हो गया। ग्रामीणों ने लाश उठने नहीं दी और पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दिया। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को पलट दिया और एक जीप को उन्होंने आग लगा दी। बवाल की जानकारी पुलिस ने आलाधिकारियों को दी। इलाके में चर्चा है कि पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर वार्ड सदस्य मोहम्मद सद्दाम की हत्या की गई है। इस बार मोहम्मद सद्दाम ने मुखिया का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उनकी हत्या के पीछे असली वजह और आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications