Guest House में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने किया युवक और युवती को गिरफ्तार
Phulwari Sharif Guest House: बिहार के विभिन्न ज़िलों में देह व्यापार से जुड़ी खबरें देखने को मिल रही है। कहीं जबरन गोरख धंधा करवाया जा रहा है, तो कहीं शौक से लोग इस दल दल में कूद रहे हैं।

Patna Guest House News: बिहार की राजधानी पटना से जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है, जहां एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। फुलवारी शरीफ (पटना) में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की।
पुलिस ने इलाके के एक गेस्ट हाउस से 5 लड़कियों और 5 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्रम सिहाग (अनुमंडल पदाधिकारी,फुलवारीशरीफ) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है।
Recommended Video

वृंदावन कॉलोनी (फुलवारी शरीफ) में के एक गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक स्थिति में 10 लोगों (5 लड़की और 5 लड़के) को गिरफ्तार किया गया है। यहा पहले से ही देह व्यापार का गोरखधंधा हो रहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक और युवतियो की उम्र 20 से 25 साल तक की बताई जा रही है।
पुलिस की भनक लगते ही सेक्स रैकेट का मुख्य अभियुक्त मौक़े से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेक्स रैकेट सरगना को गिरफ्तार करने के लिए छापेमार कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सभी आरोपी लड़कियां आसपास के इलाके की ही रहने वाली बताई जा रही हैं। गिरफ्तार युवक दूर इलाके के रहने वाले हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की नवयुवक कुछ पैसे के लिए गंदे काम में उतर जाते हैं। इस तरह की हरकत से पूरी सोसाइटी का नाम खराब होता है। इसके लिए सरकार भी ज़िम्मेदार है, बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है। इसलिए वह लोग पैसा कमाने के लिए ग़लत रास्ते चुन रहे हैं। गिरफ्तार युवक और युवतियों को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए ताकि कोई दूसरा इस तरह गंदे कामों में संलिप्त नहीं हो।












Click it and Unblock the Notifications