Vote Adhikar Yatra: कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, 'सीधे इलेक्शन ही लड़ना शुरू कर दीजिए'
Vote Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम में वोट अधिकार यात्रा में विपक्षी दलों का शक्ति प्रदर्शन नजर आ रहा है। कांग्रेस और आरजेडी के अलावा इस यात्रा में सीपीएम समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। राहुल गांधी खुद यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। इंडिया अलायंस में शामिल प्रदेश की राजनीति के सभी प्रमुख चेहरे भी इसमें शरीक हुए हैं। लालू प्रसाद यादव जैसे दिग्गज के साथ कांग्रेस के युवा तुर्क कन्हैया कुमार ने भी समर्थकों को संबोधित किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अब खुद ही चुनाव लड़ने के लिए उतर जाना चाहिए।
कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में अनियमितता हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए, तब उन्होंने कहा कि ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए ही SIR की प्रक्रिया लाई गई है। अब आज इलेक्शन कमिशन ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग को अब चुनाव कराने की जिम्मेदारी छोड़कर खुद ही चुनाव लड़ना शुरू करना चाहिए।'

Vote Adhikar Yatra में दिग्गजों का जुटान
बिहार के वोट अधिकार यात्रा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत इंडिया अलायंस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए आरजेडी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया है। तेजस्वी यादव ने व्यक्तिगत तौर पर विपक्षी नेताओं से इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान कहा कि मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। हमें इसे हर हाल में जीतना है।
यह भी पढ़ें: लालू-तेजस्वी ने कहा, 'लोकतंत्र बचाने के लिए देंगे हर कुर्बानी'
Kanhaiya Kumar को बिहार चुनाम में कांग्रेस देगी बड़ी जिम्मेदारी?
बिहार में विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि आरजेडी और लालू यादव के दबाव की वजह से कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं को कभी बड़ा मौका नहीं दिया। कन्हैया की अनदेखी किए जाने के पीछे भी कहा जाता है कि लालू यादव और तेजस्वी नहीं चाहते हैं कि बिहार की राजनीति में कोई और युवा चेहरा तैयार हो। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस अपने गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव में युवा तुर्क कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि उन्हें मीडिया सेल या चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें: राहुल की बिहार वोट यात्रा की सच्चाई से महागठबंधन में आ सकता है भूचाल












Click it and Unblock the Notifications