Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर Tejashwi Yadav जान गए राहुल गांधी की यात्रा की सच्चाई, महागठबंधन में मच सकता है बवाल

Rahul Gagndhi Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और राजद ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत करेंगे, जो 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली के साथ संपन्न होगी। यह 16 दिवसीय यात्रा राज्यभर में लगभग 1,300 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करेगी।

यात्रा न केवल वोटर अधिकारों को प्रमुखता देगी, बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों पर भी असर डाल सकती है। लेकिन राहुल गांधी के इस यात्रा रूट को लेकर महागठबंधन में असंतोष और सवाल उठ सकते हैं, जिससे राजनीतिक बवाल मचने की संभावना है।

Rahul Gagndhi Voter Adhikar Yatra

राहुल गांधी की Voter Adhikar Yatra: दिन-प्रतिदिन शेड्यूल

  • 17 अगस्त सासाराम, डेहरी ऑन सोन, रोहतास
  • 18 अगस्त कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव, गुरारू
  • 19 अगस्त पुनामा वजीरगंज, गया से बरबीघा तक नवादा के रास्ते
  • 20 अगस्त ब्रेक डे
  • 21 अगस्त तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से मुंगेर तक (सिकंदरा, जमुई होते हुए)
  • 22 अगस्त चंदन बाग चौक, मुंगेर से भागलपुर तक (सुलतानगंज होते हुए)
  • 23 अगस्त बरारी, कुरसेला से पूर्णिया तक (कोरहा और कटिहार होते हुए)
  • 24 अगस्त खुस्कीबाग, पूर्णिया से नरपतगंज तक (चांदनी चौक, अररिया होते हुए)
  • 25 अगस्त ब्रेक डे
  • 26 अगस्त हुसैन चौक, सुपौल से दरभंगा तक (फुलपरास, सकरी, मधुबनी होते हुए)
  • 27 अगस्त गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा से सीतामढ़ी तक (मुजफ्फरपुर होते हुए)
  • 28 अगस्त रिगा रोड, सीतामढ़ी से पश्चिमी चंपारण तक (मोतीहारी होते हुए)
  • 29 अगस्त बेतिया, पश्चिमी चंपारण से सीवान तक (गोपालगंज होते हुए)
  • 30 अगस्त छपहा, सारण से आरा, भोजपुर तक
  • 31 अगस्त ब्रेक डे
  • 01 सितंबर यात्रा समापन, पटना

कांग्रेस के दावेदार क्षेत्रों से गुजरेगी राहुल की यात्रा

रोहतास जिला कांग्रेस के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहाँ से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि लोकसभा चुनाव में मनोज कुमार सांसद चुने गए। कुटुम्बा और औरंगाबाद से भी कांग्रेस की जीत ने इस क्षेत्र को पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से अहम बना दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा से विधायक हैं, वहीं नवादा जिले के हिसुआ से नीतू कुमारी विधायक हैं। इसके अलावा भागलपुर से अजीत शर्मा, खगड़िया से छत्रपति यादव, अररिया से अबिदुर रहमान, कदवा से शकील अहमद ख़ान, मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह और मुज़फ़्फ़रपुर से बिजेंद्र चौधरी कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं।

जिन सीटों पर हुई थी हार वहां से भी गुजरेगी यात्रा

वजीरगंज, बरबीघा, सिकंदरा और सीतामढ़ी के रिगा समेत अधिकांश क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रभाव मजबूत है। इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। अब राहुल गांधी की यात्रा के जरिए कांग्रेस एक बार फिर अपना दावा ठोक रही है।

हम बिहार के जनता के बीच जा रहे हैं-केसी वेणुगोपाल

वहीं इस यात्रा को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'बिहार आंदोलन की भूमि है। आज हम सच्चाई की खोज के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू कर रहे हैं। चुनाव आयोग (ECI) रोज़ हमारी आलोचना करता है, फिर भी हमारे सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं देता। हम बिहार के जनता के बीच जा रहे हैं, जहाँ हम SIR और मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों को बताएंगे... सवाल यह है कि हमने जो प्रश्न उठाए हैं, उन पर चुनाव आयोग क्यों कोई जवाब नहीं दे रहा? वे स्पष्ट रूप से स्वरक्षा की स्थिति में हैं।'

राहुल ने संविधान की रक्षा के लिए कदम उठाया-पप्पू यादव

'वोटर अधिकार यात्रा' पर पूर्णिया के स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'राहुल गांधी ने भारत के लोगों की आवाज़ बनने के लिए 10,000 किलोमीटर की यात्रा की है। वह युवाओं के लिए बोलते हैं। राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ या हानि के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा करने के लिए कदम उठाया है। राहुल गांधी ने नफरत को खत्म करने, चुनाव आयोग द्वारा लूट को रोकने, किसानों के कल्याण और युवाओं के रोजगार के लिए यह यात्रा शुरू की है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+