Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर CM नीतीश की बड़ी सौगात, श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर किए 802 करोड़ रुपये

बिहार में आज विश्वकर्मा पूजा की धूम है। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण श्रमिकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 16 लाख 4 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के खातों में आज सीधे 802 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इससे न केवल उनके जीवन में सुविधा बढ़ेगी बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

इतना ही नहीं, आज 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' का नया वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए बनाई गई है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है, जो देश और नागरिकों के उत्थान के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं।

Nitish Kumar Bihar CM

श्रमिकों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर

सीएम ने कहा कि यह खुशी का अवसर है। बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों को वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत पैसे दिए जा रहे हैं। प्रत्येक श्रमिक को इस योजन के अंतर्गत 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना से कुल 16,04,929 श्रमिकों को लाभ मिलेगा और उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें: Bihar 2.0: बिहार में आएगी उद्योग की बहार और रोजगार! क्या कर रही डबल इंजन सरकार?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का वेब पोर्टल लॉन्च

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि आज ही 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' का नया वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई राह बन रही है, और इसमें श्रमिक वर्ग का योगदान अतुलनीय है। सरकार लगातार उनके कल्याण और विकास के लिए काम करती रहेगी।

सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को भी किया याद

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिन है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश और नागरिकों के उत्थान के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। आज पीएम मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi Favorite Paratha: आलू-गोभी नहीं पीएम मोदी को खूब पसंद है ये वाला पराठा, जानें इसकी रेसिपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+