PM Narendra Modi Favorite Paratha: आलू-गोभी नहीं पीएम मोदी को खूब पसंद है ये वाला पराठा, जानें इसकी रेसिपी
PM Narendra Modi Favorite Paratha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खान-पान हमेशा से चर्चा में रहता है। पीएम खाने-पीने के मामले में काफी सतर्क रहते हैं और सिर्फ हेल्दी डाइट ही लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं और उनकी डाइट काफी सिंपल और स्वास्थ्य के लिहाज से सटीक होती है। आम तौर पर खिचड़ी, दलिया, मखाना, साबूदाने की खिचड़ी वगैरह खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री को आलू-गोभी के चटपटे पराठे पसंद नहीं है। वह सिर्फ मोरिंगा के पराठे शौक से खाते हैं।
देश भर में लोग जानना चाहते हैं कि पीएम मोदी अपनी सेहत और फिटनेस का राज कैसे बनाए रखते हैं। आम तौर पर पराठे का नाम आते ही लोगों के दिमाग में आलू, गोभी या पनीर पराठा आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पीएम मोदी का फेवरेट पराठा इनमें से कोई नहीं, बल्कि मोरिंगा (सहजन के पत्तों) से बना पराठा है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।

PM Narendra Modi का फेवरेट पराठा है बहुत फायदेमंद
मोरिंगा को उत्तर भारत में सहजन भी कहा जाता है। इसकी सब्जी और सूप डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में भी मोरिंगा को बेहद उपयोगी सब्जी माना गया है। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, यह शरीर को एनर्जी भी देते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी इसे अपनी डाइट में खास जगह देते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi 75th Birthday: नरेन्द्र मोदी- 'सेवा प्रथम' भाव से ओतप्रोत नेतृत्व
Moringa Drum Stick Paratha
मोरिंगा पराठा बनाने का तरीका बेहद आसान होता है और यह काफी पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें:
⦁ सबसे पहले सहजन की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।
⦁ गेहूं के आटे में इन पत्तियों को डालें और स्वादानुसार नमक, हल्का जीरा पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं।
⦁ थोड़ा दही और पानी डालकर आटा गूंथ लें।
⦁ अब इस आटे से गोल-गोल लोई बनाएं और बेलकर तवा पर डालें।
⦁ घी या तेल लगाकर सुनहरा सेक लें।
⦁ गर्मा-गर्म पराठा दही या अचार के साथ परोसें।
क्यों है मोरिंगा पराठा खास?
मोरिंगा पराठा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और पाचन शक्ति को भी बेहतर करता है। यही वजह है कि पीएम मोदी जैसे व्यस्त और तनावपूर्ण शेड्यूल वाले इंसान भी अपनी डाइट में इसे शामिल करते हैं। अगर आप भी हेल्दी और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो आलू-गोभी पराठे की बजाय मोरिंगा पराठे को अपनी थाली में जगह जरूर दें।
यह भी पढ़ें: PM Modi से पहली ही मुलाकात में क्यों इम्प्रेस हो गए थे देवेंद्र फडणवीस? 75वें Bday पर सुनाया पुराना वाकया












Click it and Unblock the Notifications