Viral Video: बिहार में दिखा अजब-ग़ज़ब नज़ारा, हॉर्न बजाती रही ट्रेन, सामने से गुज़रते रहे लोग
Train Viral Video: बिहार में रेलवे फाटक से जुड़ी कई खबरें सामने आती है, लोगों की लापरवाही से ट्रेन से कटकर मौत की खबर भी पढ़ने को मिलती है। इन सबके बावजूद लोग रेलवे फाटक क्रॉस करने में ज़रा भी सावधानी नहीं बरतते हैं। एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्रेन गुज़रने वाली होती है तो रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है। लेकिन बिहार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसने ट्रेन को ही फाटक पर रुकना पड़ा गया। हालांकि वायरल वीडिया कहां का है, इसकी वन इंडिया हिंदी पुष्टी नहीं करता है।

वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि ट्रेन सामने से आ रही है, सीटी बजा रही है। इससे लोगों को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है। आराम से ट्रेन की सीटी को अनसुना कर फाटक पार कर रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि ट्रेन हॉर्न बजाते रही और लोग पास करते गए।
आमतौर पर यही देखने को मिलता है कि ट्रेन के गुज़रने से पहले रेलवे फाटक गिरा दिया जाता है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने ना सिर्फ लोगों की लापरवाही को दिखाया है, बल्कि रेलवे प्रशासन की भी गैर ज़िम्मादाराना रवैये को जग ज़ाहिर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग बेफिक्र हो कर रेलवे फाटक पार कर रहे हैं और पटरी के ऊपर से बाइक औऱ गाड़ी गुज़र रही है। पहली बार यह नज़ारा देखने को मिला है जब ट्रेन गुज़रन के इंतज़ार में फाटक पर लोग खड़े नहीं हुए, बल्कि लोगों के गुज़रने के लिए फाटक पर ट्रेन को इंतज़ार करना पड़ गया।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा कि एक तो लोग लापरवाही बरतते हैं, उसके बाद हादसा हो जाने पर आंसू बहाते हैं। वहीं दूसरी तरफ़ रेलवे प्रशासन के लोग इस तरह की बड़ी लापरवाही करते हैं, जो कि आग में घी डालने का काम करती है। इस वीडियो में आम आदमी और रेलवे प्रशासन दोनों की गलती है।












Click it and Unblock the Notifications