King cobra के साथ खेलना पड़ा युवक को महंगा, सांप को पकड़ दिखा रहा था करतब, चली गई जान
King cobra सांप की गिनती ज़हरीले सांपों में की जाती है, इसके बावजूद स्नैक कैचर उसे पकड़ कर करतब दिखाने से बाज़ नहीं आते। सांप के साथ करतब दिखाने के दौरान डसने से मौत के कई कई मामले सामने आ चुके हैं।

King Cobra ज़हरीले सांपों में से एक सांप माना जाता है, इसके बावजूद कुछ स्नैक कैचर उसे पकड़ कर करतब दिखाते हैं। स्नैक कैचर को तजुर्बा होने के बाद भी वह सांप का शिकार हो जाते हैं। स्नैक कैचर की तरह नकल उतारने के चक्कर में कई युवाओं की भी जान जा चुकी है। ताज़ा मामला बिहार के नवादा ज़िले का जहां एक स्नैक कैचर को सांप के साथ करतब दिखाना मंहगा पड़ गया। कोबरा सांप को पकड़कर वह खेल रहा था, इसी दौरान सांप ने डस लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का ज़हरीले सांप के साथ खेलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नवादा जिले नारायणपुर गांव (गोविंदपुर थाना क्षेत्र) का है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक कभी सांप के फन को चूम रहा है तो कभी उसके सामने सिर झुका रहा है। ग्रामीणों की मानें तो नारायणपुर गांव के रहने वाले देवचरण यादव का बेटा सांप पकड़ने का काम करता था। 35 वर्षीय दिलीप कुमार सांप को जब एक घर में सांप मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पह पहुंचा। सांप को पकड़ने के बाद वह उसके साथ खेलने लगा। करतब दिखाने के दौरान ही सांप ने उसे डस लिया। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सीवान जिले से भी एक ऐसा ही मामला पहले भी सामने आ चुका है, जहां सांप के साथ करतब दिखाने की वजह से युवक की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक सांप को गले में लटका कर घूम रहा था। सांप के फन को मुंह में ले लिया, सांप ने उसके होंठ पर डस लिया, जिसके बाद युवक बेहोश हो गया। इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किंग कोबरा के साथ युवक अठखेली कर था। सांप को कभी हाथ में लेकर घुमाता तो कभी गले में लपेट कर चलने लगता । इस जानलेवा खेल में सांप ने युवक को डस लिया और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Bihar के इस जिले में भगवान बुद्ध के साथ लोग मनाते हैं Holi, ग्रामीणों ने बताई क्या है वजह?












Click it and Unblock the Notifications