Viral Video: देवघर मेले में हुई आंखें चार, प्रेमी के साथ भागने वाली थी प्रेमिका, गांव वालों ने करवा दी शादी
Viral Video बिहारशरीफ़ के मथुरिया मोहल्ला का है, जहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ भागने वाली थी। इस बात की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, उन्होंने प्रेमी जोड़े की रज़ामंदी पूछी और शादी करवा दी।

Viral Video: नालंदा मुख्यालय बिहार शरीफ के मथुरिया मोहल्ला में एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने रजामंदी से शादी करा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर हमेशा के लिए उसे अपना बना लिया। इस प्रेम विवाह में मोहल्ले के लोग ही गवाह बने और नव दंपत्ति को लंबी आयु का आशीर्वाद भी दिया। इस विवाह की इलाके में काफी चर्चा हो रही है, आइए विस्तार से जानते हैं कि युवक और युवती कहां के रहने वाले हैं और इनके बीच दोस्ती कैसे हुई ?

देवघर मेले के दौरान हुई थी दोनों की मुलाक़ात
बिहार शरीफ के मथुरिया मोहल्ला की रहने वाली पुनम कुमारी और उड़ीसा के रहने वाले विश्वनाथ कुमार के बीच काफी लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के प्रेम-प्रसंग की शुरुआत देवघर मेले से हुई थी। दरअसल देवघर मेला में दुकान लगाने के लिए युवक और युवती के परिवार वाले उनके साथ गए हुए थे। एक ही होटल में किराए पर युवक और युवती का परिवार 22 दिनों तक रहा। इसी बीच पुनम और विश्वनाथ में नज़दीकियां बढ़ी। दोनों ने फ़ोन पर बातचीत शुरू की। प्रेमी जोड़े ने काफ़ी लंबे समय तक दोनों एक दूसरे को परखते हुए शादी करने का फ़ैसला लिया।

प्रेमी के साथ भागने वाली थी प्रेमिका
(विश्वनाथ) प्रेमी के बहन का ससुराल मथुरिया मोहल्ले में प्रेमिका के घर के पड़ोस में ही है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को शादी की नियत से बुलाया और दोनों भागने वाले थे। दोनों को चोरी छिपकर मिलते किसी स्थानीय ने देख लिया। मोहल्ले वाले को जैसे ही दोनों के भागने की भनक लगी उन्होंने दोनों पकड़ कर उनकी रज़ामंदी जानी। प्रेमी जोड़ा शादी के लिए राज़ी था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करवाई और परिवार के तौर पर आशीर्वाद दिया।
Recommended Video

इलाके में इस शादी की हो रही खूब चर्चा
इस शादी में ना तो लड़की पक्ष के लोग शामिल हुए और ना ही लड़का के पक्ष से कोई भी शामिल हुआ। मीडिया से मुखातिब होकर लड़की पुनम ने बताया कि उसके घर वाले इस शादी के खिलाफ़ हैं। घर वाले विश्वनाथ से शादी नहीं करवाना चाहते थे। पुनम ने कहा कि मैंने अपनी मर्ज़ी से शादी की है और बहुत खुश हैं। प्रेमी जोड़ा इस शादी से खुश है और उनकी वैवाहिक जीवन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं प्रेमी जोड़े ने थाना में सुरक्षा के मद्देनज़र से आवेदन भी दिया है, क्योंकि दोनों पक्ष के लोग शादी में शामिल नहीं थे। इलाके में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: Love Affair: लॉकडाउन में हुआ था प्यार और जब बच्चा हुआ तो किया पहचानने से इनकार, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications