Love Affair: लॉकडाउन में हुआ था प्यार और जब बच्चा हुआ तो किया पहचानने से इनकार, जानिए मामला
Love Affair: समस्तीपुर ज़िले से प्रेम प्रसंग का अजीबो ग़रीब मामले सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाया है, पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया अब शादी नहीं कर रहा है।

Love Affair: बिहार के समस्तीपुर जिले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले कोरोना काल के दौरान एक युवती को एक युवक से प्यार हो गया। शादी का वाद करके दोनों के बीच संबंध भी बने। लड़की गर्भवती हो हुई तो युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी। अभी लड़की का बेटा डेढ़ साल का हो चुका है। पीड़िता लड़का और उसके परिवार वाले को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मान रहे हैं। वहीं अब युवती इंसाफ़ के लिए भटक रही है। इतना ही नहीं वह बच्चे के DNA टेस्ट भी करवाने जा रही है। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।
Recommended Video

दोनों करते थे समस्तीपुर के मॉल में काम
कोरोना काल के दौरान करीब डेढ़ साल पहले 20 वर्षीय युवती की दोस्ती 23 साल के युवक से हुई थी। दोनो समस्तीपुर के ही एक मॉल में काम करते थे। लॉकडॉउन की वजह से शेयरिंग ऑटो वगेरह बंद थे, जिस वजह से युवती ने युवक के साथ ही मॉल आना और जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती नजकियों में बदलती चली गई। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए। जब लड़की गर्भवती हो गई तो युवक ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। लड़की ने लड़का और उसके परिवार वाले को मनाने की कोशिश की। युवक ने युवती से शादी का वादा किया लेकिन शादी नहीं की।

युवती का कराया गया मेडिकल टेस्ट
लड़की से जब युवक ने दूरी बना ली तो गांव के लोगों ने मिलकर पंचायत बुलाई, जिसमें युवक को युवती से शादी रचाने का फैसला सुनाया गया। लड़के के परिवार वालों ने पंचायत के फ़ैसले को नहीं माना। अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए युवक के खिलाफ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र निवासी युवती की शिकायत के आधार पर गांव के ही रहने वाले शशि कुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता की मानें तो युवती की शिकायत पर उसका मेडिकल टेस्ट किया गया है। वहीं ज़रूरत पड़ने पर बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

कोरोना काल के दूसरे लॉकडाउन में बढ़ी नजदीकियां
पीड़ित युवती ने बताया कि कोरोना काल के दूसरे लॉकडाउन में मॉल खुले हुए थे। आने जाने के लिए यातायात सुविधा नहीं थी। मॉल के मैनेजर ने कहा था कि शशि कुमार पटेल के साथ ही उसकी बाइक पर मॉल आ जाया करो। जिसके बाद वह युवक के साथ काम पर आने जाने लगी। इसी दौरान दोनों की देस्ती बढ़ी और शारीरिक संबंध भी बने। गर्भवती होने के बाद शशि ने युवती से शादी की बात कहते रहा, वक्त बीतने के साथ ही युवती ने बच्चे को जन्म दिया। अब शशि ने शादी करना नहीं चाह रहा है।

बच्चे का कराया जाएगा DNA टेस्ट
इस पूरे मामले में महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। युवती के पास एक बच्चा भी है, वह बच्चा शशि का ही है, इस बात की पुष्टि के लिए बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। बच्चे का पिता अगर शशि हुआ तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। युवती दलित वर्ग से आती है, इसलिए मामले में दलित उत्पीड़न एक्ट भी लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: Begusarai: लावारिस 'धर्मराज' को मिले स्वीडन के माता पिता, एक रात में बदल गई किस्मत












Click it and Unblock the Notifications