Viral Boy Sonu: कोटा से वापस अपने गांव पहुंचा सोनू, बेबाक अंदाज़ से हुआ था मशहूर
Viral Boy Sonu वापस अपने गांव दिवाली की छुट्टियां मनाने आया है, सोनू के वायरल होने के बाद कई दिग्गज हस्तियो ने उसकी शिक्षा के लिए कदम बढ़ाया लेकिन सोनू ने एलएन इंस्टिट्यूट (कोटा, राजस्थान) का ऑफर कबूल किया औऱ बेहतर....
Viral Boy Sonu: बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने सोनू ने बेबाकी से अपनी बात रखी थी, जिसके बाग वह सुर्खियों में ऐसा छाए की प्रदेश के दिग्गज नेता उससे मिलने नालंदा के हरनौत पहुंचने लगे। उसे बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए कई मशहूर हस्तियां भी आगे आई। सबके ऑफर पर सोच विचार के बाद सोनू ने कोटा में दाखिला लिया। कोटा से गांव आए सोनू की तस्वीर अब पूरी तरह से बदल चुकी है। वह पहले जिस तरह मीडिया से घिरा रहता था, उसके वीडियो वायरल हो रहे थे, लेकिन अब वह लाइमलाइट से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है।

सोनू गांव वापस क्यों आया है ?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने सोनू ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की पोल खोल दी थी, लेकिन अब वह बिल्कुल ही बदल गया है, अंग्रेज़ी में बात करता है और अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दे रहा है। सोनू से आप मुलाक़ात करेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे की यह वही सोनू जिसने नीमा कोल गांव के सरकारी विद्यालय की बिहार के मुखिया के सामने पोल खोल दी थी। इसके साथ ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था की बात की थी ताकि वह अपने आईएएस बनने के ख्वाब को पूरा कर सके। अब आप सोच रहे होंगे कि सोनू वापस अपने गांव क्यों आया है ? और वापस कब जाएगा?

बदल चुकी है वायरल ब्वॉय सोनू की तस्वीर
सोनू वापस अपने गांव दिवाली की छुट्टियां मनाने आया है, सोनू के वायरल होने के बाद कई दिग्गज हस्तियो ने उसकी शिक्षा के लिए कदम बढ़ाया लेकिन सोनू ने एलएन इंस्टिट्यूट (कोटा, राजस्थान) का ऑफर कबूल किया औऱ बेहतर शिक्षा के लिए कोटा रवाना हो गया। दिवाली की छुट्टियों में गांव वापस आया तो सोनू की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई, नहीं बदले तो सोनू के गांव के हालात। 12 साल के सोनू का गांव और घर पहले की तरह ही है।

बंद हो गया सोनू का ट्यूशन केंद्र
सोनू के वायरल होने के बाद उससे मिलने आने वाली बिहार की दिग्गज हस्तियों ने आश्वासन दिया था गांव से लेकर घर तक की तस्वीर बदल जाएगी लेकिन आज भी सब चीज वैसा ही है कुछ भी बदला नहीं है। हां सोनू के घर तक एक पानी का कनेक्शन ज़रूर पहुंच गया है। सोनू जब गांव में था वह बच्चों को पढ़ाता था, लेकिन गांव वापस आया तो देखा कि उसका ट्यूशन बंद पड़ा है। सोनू ने जब ट्यूशन बंद देखा तो कहा कि इसका अंदेशा पहले से ही था, नेताओं के वादे का कोई भरोसा नहीं।

2 नवंबर को वापस जाएगा कोटा
सोनू जब पढ़ाई के लिए कोटा चला गया था तो एक नेता ने ट्यूशन केंद्र पर एक ट्यूटर रखवाई थी। ट्यूशन केंद्र में बेंच, डेस्क और सेलिंग फैन का भी इंतज़ाम हो गया था। सोनू के जाने के बाद तीन महीने तक ट्यूशन केंद्र चला लेकिन ट्यूटर को मानदेय नहीं मिलने की वजह से बंद हो गया। सोनू जब वायरल हुआ था तो उससे मिलने आये नेताओं ने गलियों की हालत और हर घर नल जल पहुंचाने के आश्वासन दिया था, लेकिन सोनू का मामला ठंडा पड़ते ही सारा अश्वासन ठंडा पड़ गया है। सोनू ने कहा की वह सिर्फ़ पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है, दो नवंबर को कोटा के लिए वापसी है।
ये भी पढ़ें: ISRO पहुंचा साधारण परिवार का बेटा, जानिए अटल-1 प्रोजेक्ट में कैसे मिली जगह ?












Click it and Unblock the Notifications