viral answer sheet: परीक्षा में सवाल के जवाब में छात्र ने लिखा भोजपुरी गाना, वायरल हो रही कॉपी
viral answer sheet: छात्र की कॉपी वायरल होने के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा तो कॉलेज की तरफ़ से छात्र को कॉल किया गया। छात्र ने कॉल पर बात करने का वीडियो बनवा लिया। शिक्षक ने छात्र से कहा कि कॉपी में क्या लिखा...
Viral Answer Sheet: बिहार में छात्रों के अजीबो गरीब कारनामे सामने आते रहते हैं, ताज़ा मामला बिहार के छपरा ज़िले का है, जहां छात्र ने सवाल के जवाब में भोजपुरी गाना ही लिखा दिया। सोशल मीडिया पर आंसरशीट तेज़ी से वायरल हो रही है। छात्र की कॉपी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कॉलेज से लेकर विश्विद्यालय प्रबंधन तक के होश उड़ गए। वहीं इस मामले में छात्र ने सारा दोष अपने शिक्षक के सिर मढ़ दिया है, छात्र का कहना है कि टीचर ने कहा था कॉपी से नहीं हाजरी बनाने से मतलब रखो।

शिक्षक को बताया अपनी गलती का ज़िम्मेदार
छात्र का कहना है कि उसे पता कि उसने गलती की है लेकिन इसके ज़िम्मेदार शिक्षक हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि कॉपी पर नहीं हाज़िरी पर ध्यान दो। ग़ौरतलब है कि छात्र शिक्षक द्वारा कही गई बात को सच साबित करने के लिए शिक्षक से लाउडस्पीकर पर बात करते हुए दूसरे व्यक्ति से वीडियो भी बनवाया। कॉल पर शिक्षक से वह अपने गाना लिखने की वजह पर बात करता हुआ नज़र आ रहा है। वहीं शिक्षक ने उससे पूछा की क्या लिखा है कॉपी में, तो उसने गाना लिखने की बात कही। इसके साथ ही दूसरे शिक्षक पर आरोप भी मढ़ता नज़र आ रहा है। छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है ?

‘दारू बाजारू ह, चढ़ जाला हो’ के लिखे बोल
जगदम कॉलेज में हाल ही में स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा हुई थी जिसका केमेस्ट्री प्रैक्टिकल पेपर 11 अक्टूबर को हुआ था। छात्र कृपा सिंधु ( रजिस्ट्रेशन नंबर- R-410010187-21) ने अपने आंसरशीट में भोजपुरी गाना लिख दिया। उसने अपने कॉपी में अंग्रेजी फॉन्ट (हिंग्लिश) में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी गाना लिखा है। 'दारू बाजारू ह, चढ़ जाला हो' गाने की की पूरी बोल लिख दी है। वहीं शिक्षक को इसका ज़िम्मेदार बता रहा है।

शिक्षक ने किया कॉल, विद्यार्थी बनवाया वीडियो
छात्र की कॉपी वायरल होने के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा तो कॉलेज की तरफ़ से छात्र को कॉल किया गया। छात्र ने कॉल पर बात करने का वीडियो बनवा लिया। शिक्षक ने छात्र से कहा कि कॉपी में क्या लिखा है, जिस पर उसने गाना लिखने की बात कही। वहीं शिक्षक ने कहा कि कल अपने पिता जी को स्कूल लेकर आना, तो छात्र ने कहा पिता जी घर पर नहीं हैं। इस बात पर शिक्षक ने कहा कि 'मर गइलन का' (मर गए क्या)। इस तरह शिक्षक और छात्र के बीच बातें हुई।

छात्र के पिता को शिक्षक ने किया तलब
शिक्षक ने छात्र गाना लिखने की वजह पूछी तो उसने कहा कि 'कॉपी की जांच नहीं होती है यह मुझे तो पता था' कि ।वहीं शिक्षक ने कहा कि तो कॉपी में कुछ भी लिखोगें, इस पर छात्र ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि एक सर ने कहा था 'कॉपी से नहीं हाजिरी से मतलब रखो', इसलिए उसने गाना ही लिख दिया। वहीं शिक्षक ने छात्र को अपने पिता के साथ स्कूल आने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: Chapra Viral Video: मैदान पर औंधे मुंह गिरे पूर्व विधायक विनय सिंह और फिर फूटा पटाखा












Click it and Unblock the Notifications