Chapra Viral Video: मैदान पर औंधे मुंह गिरे पूर्व विधायक विनय सिंह और फिर फूटा पटाखा
Chapra Viral Video: भाजपा नेता और सोनपुर से पूर्व विधायक विनय सिंह फुटबॉल कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पटाखा जलाया और पीछे की तरफ़ दौड़ते हुए भागे जिसकी वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह...
Chapra Viral Video: सोनपुर से पूर्व विधायक विनय सिंह के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार के छपरा ज़िला का है। जहां उन्होंने पटाखा जलाया और पीछी की तरफ भागे। इधर वह मैदान पर धड़ाम से गिड़े उधार पटाखा भड़ाम से फूट गया। यह वीडियो देखने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है। वहीं कुछ लोगों के सवाल हैं कि विधायक पटाखा क्यों फोड़ रहे थे, वहीं एक ने कहा कि पटाखे से डर लगता है तो जलाते ही नहीं, एख ने सवाल किया कि वीडियो कब का है। वही एक ने कहा कि विधायक वहां क्यों गए थे। आइए वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं ।
Recommended Video

औंधे मुंह गिरे पूर्व विधायक विनय सिंह
छपरा में 3 अक्टूबर के भाजपा नेता और सोनपुर से पूर्व विधायक विनय सिंह फुटबॉल कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पटाखा जलाया और पीछे की तरफ़ दौड़ते हुए भागे जिसकी वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ज़मीन पर औंधे मुंह गिर गए। वहां मौजूद लोग पटाखा जलाने का वीडियो बना रहे थे, इतने में पूर्व विधायक के गिरने का भी वीडियो बन गया। उस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो कि अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

पटाखा जलाकर पीछे दौड़े विनय सिंह
पूर्व विधायक विनय सिंह के गिरना औऱ पटाखे के फूटना सोशल मीडिय पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है कि विनय सिंह पटाखा जलाकर दौड़ते हुए पीछे भाग रहे है, जैसे गिरे वैसे पटाखा फूटा और धुआं-धुआ हो गया। मैदान में मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। पूर्व विधायक विनय सिंह नवरात्र के दौरान अष्टमी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। मलखाचक (दिघवारा प्रखंड) मैदान में मैच का आयोजन किया गया था।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी को दी थी मात
सोनपुर से पूर्व विधायक विनय सिंह की भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिनती की जाती है। उन्होंने बिहारी की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को विधानसभा चुनाव में मात दी थी। जिसके बाद वह सुर्खियों में छाए थे। मौजूदा वक्त में वह भाजपा (बिहार) में अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं। इससले पहले विनय सिंह खुद भी फुटबॉल और बॉलीवाल के बेहतर खिलाड़ियों में शुमार किये जाते थे।
ये भी पढ़ें: Snake In Bihar: पेड़ से लटक रहा था विशाल अजगर, टहनी समझ नजदीक से गुजर रहे थे लोग












Click it and Unblock the Notifications