रंगे हाथ पकड़े गए युवकों का सिर मुंडवाकर जूते-चप्पल की माला पहनाई, गांव में घुमाया

पटना। समाज में पंचों को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है। आजकल के पंच अपने इस दर्जे को भूलकर कुछ ऐसे काम कर लेते हैं जिससे उनके साथ-साथ पूरी बिरादरी शर्मसार हो जाती है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया है जहां अपनी प्रेमिका से मिलने गए युवक को गांव वालों ने रंगे हाथ पकड़ा और पंचायत में उसे बेइज्जत करने का फरमान सुनाया। गांव वालों ने दोनों के बाल मुंड़वाते हुए जूते चप्पल की माला पहना पूरे गांव में घुमाया और तो और उसकी जमकर पिटाई भी की। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने मामले में संज्ञान लिया और मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

villagers caught 2 men talking with girls then go bald them

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मोतिहारी जिले के फेनहारा गांव का है जहां गांव के ही रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। इस बात की जानकारी गांव वालों को हो गई और उसे प्रेमिका के साथ बातचीत करते हुए पकड़ लिया फिर जमकर हंगामा हुआ और मामले को पंचायत में ले जाने की बात हुई। जिसके बाद गांव वालों की पंचायत लगी और पंचायत में यह फैसला सुनाया गया कि दोनों का बाल मुंडवाकर जूते-चप्पल की माला बनाते हुए गांव-गांव में घुमाया जाए और दोनों के परिवार वालों को 11- 11 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों गांव छोड़कर फरार हैं तो वहीं पूरे मामले में कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी सामने आई है और इस मामले में नजदीकी थाने को उचित कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही इस मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक किसी के द्वारा इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+