ग्रामीणों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क किनारे रो रहे थे नवजात, लावारिस पड़े बच्चों को लिया गोद
Today News Samastipur Bihar: मानवता को शर्मसार करने की खबर आए दिन देखने को मिल रही है। मतलबी हो रही दुनिया के बीच कुछ लोग हैं, जिन्होंने आज भी इन्सानियत को मरने नहीं दिया है। ताज़ा मामला बिहार समस्तीपुर ज़िले का है, जहां दो नवजात को लावारिस हालत में छोड़कर कोई फरार हो गया था।
जन नायक कर्पुरी स्टेडियम और छात्रावास (पटोरी थाना क्षेत्र) के रास्ते में नवजात रो रहे थे। इसी दौरान किसी की बच्चों के रोने की आवाज़ सुनाई दी, इसके बाद जाकर देखा तो लावारिस हालत में बच्चे अकेले पड़े हुए थे। आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

स्थानीय लोगों ने बताया कि जन नायक कर्पुरी स्टेडियम और छात्रावास के बीच के रास्ते दो नवजात लावारिस हालत में पड़े हुए थे। वहां से गुज़र रही एक महिला को बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी। जब वह करीब जाकर देखी तो दो नवजात नग्न हालत में लावारिस पड़े हैं।
महिला ने बताया कि नवजात शिशु कार्टन में पड़े हुए थे, उसके नाल से खून भी बह रहा था। बच्चे के लावारिस हालत में मिलने की बात आग की तरह फैल गई धीरे-धीरे वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ के बीच से ही दो लोग नवजात के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए। दो अलग-अलग लोगों ने नवजातों को गोद लिया।
चकसलेम गांव (पटोरी थाना क्षेत्र) निवासी हरेरा खातून ने को गोद लिया, बच्चा जख्मी था। इसलिए स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं दूसरी बच्ची को मोहम्मद अमजद अपने साथ ले गए। यह शिशु बिल्कुल स्वस्थ है। निजी क्लिनिक के संचालक की मानें तो बच्चे को जब भर्ती कराया गया तो, उसकी स्थिति नाज़ुक थी। अब धीरे-धीरे हालत में सुधार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications