Video: जीजा पर आया साली का दिल, रेलवे जंक्शन पर करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा

Muzaffarpur Video: प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जीजा से विवाह करने के लिए साली रेलवे जंक्शन पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी।

Video High Voltage Drama Of Girl On Muzaffarpur Junction To Marry With Brother In Law


Love Affair: बिहार के विभिन्न जिलों से प्रेम प्रसंग के अजीबो गरीब मामले में सामने आते रहते हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती ने जीजा से विवाह करने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जीजा से शादी करने की जिद पर युवती अड़ गई, करीब 1 घंटे तक मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाई वोल्टेज ड्रामा करते रही। युवती कह रही थी कि मैं तुमसे प्यार करती हूं, मुझसे शादी करो।

युवती से विवाह से जीजा ने इनकार किया तो साली ने दीवार में सिर टकराकर खुद को ज़ख्मी कर लिया। सिर फोड़ने के बाद बोली अब तो मेरी मांग भर दो। मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर करीब 1 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती का ड्रामा देख जीजा ने अपने परिजनों को कॉल कर साली के नाटक की जानकारी दी। इसके बाद भी युवती नहीं मानी। ड्रामा देख प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा होने लगी।

Recommended Video

    Video: जीजा पर आया साली का दिल, रेलवे जंक्शन पर करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा

    GRP को मामले की सूचना दी गई, इसी दौरान युवती और युवक के परिजन रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। जीआरपी की टीम के पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों को साथ लेकर वहां से चले गए। वहीं जीआरपी की टीम ने युवती के ड्रामा की वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी के युवक की दो साल पहले गांव के पास की ही युवती से शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है।

    लड़के की पत्नी ने बताया कि उनके पति ससुराल आते थे तो, 17 वर्षीय साली (पत्नी की चचेरी बहन) से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में हंसी-मजाक करते थे, लेकिन उसकी बहन पति के पीछे ही पड़ गई, इस वजह से उसके पति ससुराल और गांव भी आना कम कर दिए। पीड़ित पत्नी ने कहा बताया कि पति बाहर रहकर काम करते हैं। 4 महीने पहले वह बाहर से आए थे। शुक्रवार के दिन वह बाहर जाने के लिए घर से निकले तो, युवती भी उनके पीछे निकल गई।

    मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने पर जीजा को पकड़ कर शादी करने की ज़िद्द पर अड़ गई। जीजा ने उसे लौटने के लिए कहा तो वह नहीं मानी, इसके बाद युवक ने परिजनों को कॉल मामले की जानकारी दी। इस बात पर भड़क कर युवती ने रेलवे जंक्शन पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

    जीजा ने शादी से इनकार किया तो युवती ने दीवार में सिर मार ली। सिर से खून निकलने पर कहने लगी अब मांग में सिंदूर भर दो। मांग नहीं भरोगे तो जान दे देंगे।। इसी दौरान परिजन पहुंच गए और दोनों को साथ ले गए। इस मामले में दिनेश कुमार साहू (रेल थानेदार) ने कहा कि सूचना मिली थी। लेकिन, पहुंचने से पहले सभी लोग जा चुके थे।

    ये भी पढ़ें: 3 बजे रात में खुली पति की आंख, पत्नी थी गायब, लाखों रुपये का लगा गई चूना, फिर हुई गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+