3 बजे रात में खुली पति की आंख, पत्नी थी गायब, लाखों रुपये का लगा गई चूना, फिर हुई गिरफ्तार

Love Affair: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में विवाहित महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। एक साल पहले शादी हुई थी, महिला 7 महीने की गर्भवती भी है। पीड़ित पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराया। खुलासा होने पर पुलिस भी दंग रह गई।

muzaffarpur love affair news married pregnant lady ran away with her boy friend

Muzaffarpur के बेनीबाद ओपी क्षेत्र (गायघाट थाना) से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां 7 महनी की गर्भवती महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला अपने साथ डेढ़ लाख रुपये कैश और लाखों के जेवर भी ले गई। पीड़ित पति ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान रह गई, महिला का अपहरण नहीं हुआ था, 7 महीने की गर्भवती महिला अपने प्रेमी के साथ भागी थी। महिला की शादी 1 साल पहले ही हुई थी। 23 मार्च की रात में ही महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का शादी से पहले ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल फरवरी में सुभाष कुमार से काजल की शादी हुई थी। काजल दरभंगा की निवासी है, वहीं के युवक से वह बातचीत करती थी। शादी के बाद भी वह दिग्विजय सहनी के साथ संपर्क में थी। पति ने एक कई बार बात करते समय उसे पकड़ा भी था। महिला ने अपने पति को भरोसा दिलाया था कि वह अब उससे बात नहीं करती है। वह परीक्षा देने के बहाने ससुराल से मायके चली गई। वहां फिर से उसने दिग्विजय से बात शुरू कर दी।

सुभाष (महिला का पति) दरभंगा पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे लेकर अपने गांव मुजफ्फरपुर आ गया। अपनी पत्नी का मोबाइल भी लेकर अपने पास रखा लिया था। कुछ दिनों तक तो मामला ठीक रहा। 23 मार्च की रात काजल घर से गायब थी। पति-पत्नी सो रहे थे, रात करीब 3 बजे पति की नींद खुली तो देखा कि पत्नी नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। अपनी पत्नी को खोजते हुए सुभाष उसके मायके पहुंचा गया। वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली।

सुभाष को पता चला कि घर से डेढ़ लाख रुपये कैश, 500 ग्राम चांदी और 150 ग्राम सोना गायब है। इसके बाद सुभाष ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला का लोकेशन समस्तीपुर में मिला। लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस वहां पहुंची प्रेमी को जटमलपुर (समस्तीपुर) इलाके से पकड़ा। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला समस्तीपुर में ही एक होटल में रूम लेकर रह रही है। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार किया और जेवर भी बरामद किए।

ये भी पढ़ें: Love Marriage: 'अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी', नाबालिग उम्र में हुआ प्यार, बालिग होने के बाद रचाई शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+