Valentine's Day: पत्नी ने पति को दिया ऐसा गिफ्ट जिसे वह मरते दम तक नहीं भुला पाएगा
Recommended Video

पटना। आज पूरा देश वैलेंटाइन डे मना रहा है। जहां हर प्रेमी प्रेमिका ,पति पत्नी एक दूसरे को गुलदस्ता फूल के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण तोहफे देते हैं वहीं एक महिला ने अपने पति को वैलेंटाइन पर ऐसा गिफ्ट किया जिसे पति जीवन भर के लिए याद रखेगा। दरअसल ,पत्नी अपने पति को किडनी देकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद इस महिला के चर्चे होने चारो ओंर होने लगे। महिला के पति की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और इसका इलाज अस्पताल में करवाया गया फिर भी हालात में कुछ सुधार नहीं थे। जब हर ओर से निराशा हाथ लगी तो महिला ने अपनी किडनी देने का फैसला किया और वैलेंटाइन डे से 1 दिन पहले पत्नी ने अपने पति को किडनी देकर हुए उसे नया जीवनदान दिया।

कटिहार जिले का मामला
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां की रहने वाली मधु कुमारी ने अपने पति अनंत मंडल को अपनी किडनी देकर उसकी जान बचाई। ऐसा करने को लेकर मधु ने कहा कि हमारे पति को पिछले कई वर्षों से दोनों किडनी फेल हो गई थीं और उनकी हालत दिन पर दिन खराब हो रही थी। ऐसे में अगर कुछ हो जाता तो हमारा पूरा परिवार बिखर जाता क्योंकि हमारे दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। न बच्चों की परवरिश सही तरीके से हो पाती न दोनों पढ़-लिख पाते। इन्हीं सब बातों को देखते हुए हमने अपने परिवार की खुशी बरकरार रखी और इसके लिए अपनी किडनी देने का फैसला किया। जिसके बाद हम लोग दिल्ली गए और चेकअप करवाने के बाद डॉक्टर ने वैलेंटाइन डे से 1 दिन पहले अनंत कुमार को फिट घोषित कर दिया है, जिसके बाद दोनों वापस कटिहार लौट आए हैं।

अब पूरी तरह से स्वस्थ है पति
डॉक्टर के द्वारा पूरी तरह स्वस्थ बताए जाने के बाद पत्नी मधु ने तोहफे के रुप में अपने पति को गुलाब का फूल दिया और शुक्रिया अदा किया। वहीं बातचीत करते हुए आनंद मंडल ने बताया कि वर्ष 2012 में वह फलका में मशीनरी पार्ट्स का दुकान चलाते थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत वर्ष 2015 में खराब हो गई और काफी इलाज कराया गया फिर भी कुछ ठीक नहीं हुआ। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों किडनी फेल बताई थी।












Click it and Unblock the Notifications