Vaishali News: RJD नेता की हत्या, रात में बुलाया घर से बाहर और कुछ दूर ले जाकर मारी गोली
Bihar News: बिहार में अपराधी बेखौफ़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वैशाली में राजद नेता की घर से बाहर बुलाकर हत्या कर दी गई।

Vaishali Breaking News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं, ताज़ा मामला वैशाली के बिदुपुर इलाके का है। जहां राजद के एक्टिव कार्यकर्ता किरण कुमार की बेखौफ अपराधियों ने हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में घर से बाहर बुलाया था।
किरण कुमार जब घर से बाहर निकला तो बहाने से उसे घर से कुछ दूर ले गए और गोली मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि वह राजद विधायक मुकेश रौशन के काफी करीब था। वहीं मामले की सूचना पर मुकेश रौशन मौके पर पहुंचे।
राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि आरोपी कहीं भी छिपा होगा उसे ढूंढ कर निकाल लेंगे, चाहे वह ज़मीन के 20 फीट नीचे ही क्यों ना छिपा हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि किरण कुमार को दो लोग बुलाकर ले गए और हत्या कर दी।
किरण कुमार के सिर में गोली मारी, गोली की आवाज़ सुनकर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि किरण कुमार बेसुध जमीन पर पड़ा है। वहीं हमलावर फरार हो गए, अस्पताल में पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications