वैशालीः शिव मंदिर के लिए निकली लड़की का अपहरण कर उसके साथ किया गैंगरेप

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र की रहने वाली लड़की का अपहरण कर अपराधी उसे मुजफ्फरपुर ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया और अब मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे का लालच दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता की मां ने गांव के दो लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

vaishali misdeed with minor girl accused arrested

गैंगरेप की वारदात 9 अगस्त की है, लड़की शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता ने बताया कि गांव के दो लड़कों ने उसे जबरन रोका और बाइक पर बैठा लिया। उन्होंने धमकी दी कि अगर शोर किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों उसे मुजफ्फरपुर में एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। फिर उसे देर रात वहीं छोड़ दिया, जहां से उसका अपहरण किया था।

लड़की के परिवारवालों ने इस दौरान दिनभर अपनी बेटी की खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। लड़की रात में रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों लड़कों के घरवालों ने पीड़ित परिवार पर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

दोनों आरोपी अरेस्ट
मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि लड़की की मां और पीड़िता से पूछताछ के आधार पर दो लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+