13 साल पहले किया था प्रेम विवाह, पत्नी को पढ़ाकर बनाया शिक्षक, प्रिंसिपल संग फरार हुई महिला

Vaishali SDM Jyoti Maurya News: बिहार के वैशाली ज़िले से ज्योति मौर्य केस की तरह ही एक मामला सामने आया है, जहां 13 साल पहले एक युवक ने प्रेम विवाह किया था, उसने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षिका नौकरी लगवाया। अब उसकी पत्नी अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ ही फरार हो गई। युवक ने पुलिस से उसकी पत्नी को वापस लाने की फरियाद की है।

Vaishali me UP SDM jyoti maurya

वैशाली ज़िला के महिपुरा गांव निवासी चंदन कुमार ने 7 जुलाई को जंदाहा थाना में पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग घर छोड़कर फरार हो गई है। वहीं उसका प्रेमी पूरे परिवार को खत्म देने की धम की दे रहा है।

चंदन कुमार (पीड़ित पति) ने प्राथमिकी में प्राथमिक विद्यालय (पटोरी प्रखंड, समस्तीपुर) के प्रिंसिपल राहुल कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी राहुल कुमार हलई थाना क्षेत्र के मरीचा का रहने वाला है। आपको बता दें कि चंदन की पत्नी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर है।

13 साल पहले साल 2010 में चंदन और सरिता की शादी हुई थी, जिस वक्त सरिता की शादी हुई थी, वह 10वीं पास थी। प्रेम विवाह के बाद चंदन ने अपनी पत्नी को आगे की तालीम दिलवाई। साल 2017 में सरिता ने TET Exam पास की, 25 फरवरी 2022 को बतौर शिक्षिका उसकी पहली पोस्टिंग प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में हुई।

स्कूल में नियुक्त होने के बाद से ही उसका विद्यालय के हेडमास्टर के साथ प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। पीड़ित पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल राहुल ने उसकी पत्नी को बहलाकर परिवार से अलग कर दिया। इसके बाद अपने गृह क्षेत्र में किराये का मकान दिलवा दिया, जहां सरिता रहने लगी। दिलवाया, जहां वह रहती थी।

चंदन जब अपनी पत्नी को ढूंढते हुए पहुंचा तो वहां से सरिता को दूसरी जगह शिफ्ट करवा दिया। वहीं चंदन ने आरोप लगाया कि 5 लाख रुपये के ज़ेवरात, मोबाइल, LIC के दस्तावेज़ और 85 हज़ार नगद रुपये भी राहुल ने अपने क़ब्ज़े में लिया है। फ़र्ज़ी हस्ताक्षर से राहुल सरिता की सैलरी भी लेने लगा।

चंदन ने कहा कि उसने बच्चों को पढ़ाकर पैसे जुटाते हुए पत्नी की पढ़ाई करवाई। दोनों के दो बच्चे हैं, एक 12 साल की बेटी और एक 7 साल का बेटा है। वहीं जंदाहा थानाध्यक्ष कृष्णदेव खतायत ने कहा कि स्कूल के हेडमास्टर राहुल राम पर शादीशुदा महिला को भगाने का आरोप लगा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+