JDU की पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला के पति का वीडियो वायरल, कहा- कानून तोड़ने के लिए पैदा हुआ है मुन्ना शुक्ला

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में नाइट कर्फ्यू के दौरान डांस पार्टी का आयोजन जदयू की पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला के पति बाहुबली मुन्ना शुक्ला की तरफ से किया गया। इस डांस पार्टी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी जमकर ठुमके लगाए थे। इस पूरी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच विधायक के पति मुन्ना शुक्ला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

jdu former mla annu shukla husband video viral

वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से बाहुबली मुन्ना शुक्ला यह कह रहे हैं कि कानून तोड़ने के लिए ही पैदा हुआ हूं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनके यहां के कार्यक्रम में अगरबत्ती नहीं जलती गोलियां ही चलती हैं। बाहुबली मुन्ना शुक्ला का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, बीते 23 अप्रैल को वैशाली जिले के लालगंज इलाके में जदयू की पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला और उनके पति बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने नाइट कर्फ्यू के दौरान 23 अप्रैल को डांस पार्टी का आयोजन कराया था। ये पार्टी बाहुबली अन्नू शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार के मौके पर हुई थी। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी किये गए कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गईं।

रात भर हुए डांस पार्टी से नाइट कर्फ्यू का मजाक उड़ाया गया। इस पार्टी में शरीक होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यही नहीं मंच भी सजवाया गया और फिल्मी सितारों को भी बुलाया गया। डांस पार्टी के दौरान मुन्ना शुक्ला के सरकारी बॉडीगार्ड कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+