वैशालीः अपने तीन महीने के बेटे को कलयुगी पिता ने उतार दिया मौत के घाट

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के रामपुर किचनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने अपने तीन महीने के बेटे की हत्या कर दी। पिता ने अपने पुत्र को जहर खिलाकर भाग गया। इस बात की भनक जैसे ही बच्चे की मां को लगी वह मासूम को लेकर तुरंत देसरी पीएचसी पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया। जहां से पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में मासूम की मौत हो गई।

vaishali father did murder of his son

मृतक बच्चे का नाम प्रिंस कुमार था। बच्चे की मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साल 2019 में रिंकू की शादी राजेश राय से हुई थी। शादी के बाद रिंकू ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम प्रिंस रखा गया। शुक्रवार को राजेश ने अपने ही बेटे प्रिंस की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आंतरिक कलह के चलते राजेश ने अपने बेटे प्रिंस को थाइमेट दे दिया और फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित पिता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना को लेकर स्पष्ट रूप से बताने से इनकार किया है। बच्चे की मां के दिये गए आवेदन पर पुलिस पिता पर एफआईआर दर्ज करने में जुट गई है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+