पति के लिए पत्नी ने मांगी थी मन्नत, हुई पूरी तो सीने पर रखा कलश, देखने के लिए जुट रही भीड़
प्रदेश के विभन्न ज़िलों से दुर्गा पूजा की कई दिलचस्प खबरें देखने को मिल रही हैं। पूरे देश में दुर्गा पुजा की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है। आम तौर पर यह देखने को मिलता है कि पुरुष श्रद्धालु सीने पर कलश रखकर अनुष्ठान...
वैशाली, 29 सितंबर 2022। प्रदेश के विभन्न ज़िलों से दुर्गा पूजा की कई दिलचस्प खबरें देखने को मिल रही हैं। पूरे देश में दुर्गा पूजा की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है। आम तौर पर यह देखने को मिलता है कि पुरुष श्रद्धालु सीने पर कलश रखकर अनुष्ठान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मन्नत मांगने और पूरी होने पर इस तरह का अनुष्ठान किया जाता है। वहीं हाजीपुर की रहने वाली महिला सपना देवी ने कलश स्थापना कर निर्जला व्रत रखा है। अब वह सुर्खियों में छाई हुई हैं, उन्हें देखे ने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

पति के लिए पत्नी ने मांगी थी मन्नत
दौलतपुर चांदी पंचायत (हाजीपुर प्रखंड) वैशाली जिले की निवासी सपना देवी ने अपने पति के लिए मन्नत मांगी थी। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति मुकदमे से बरी हो जाएंगे तो वह कलश स्थापना के दिन से ही निर्जला व्रत रखेगी। अपने सीने पर कलश रखकर माता की आराधना करेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सपना देवी का पति विपिन सिंह 6 साल पहले किसी पुराने केस में फंस गया था। इसी दौरान सपना देवी की मां का निधन हो गया। पति मुकदमा में फंसने और मां के निधन के बाद सपना बिल्कुल अकेली हो गई थी।
छोटे-बड़े सभी लोग ले रहे आशीर्वाद
सपना देवी जब अकेली हो गई तो उसने मां दुर्गा से मन्नत मांगी थी कि केस से अगर उसके पति बाइज्जत बरी होंगे तो वह कलश सथापना कर निर्जला व्रत रखेगी। 9 दिनों तक सीने पर कलश रखकर अनुष्ठान करेंगी। सपना देवी की मन्नत पूरी हुई और उसके पति विपिन सिंह केस से बाइज्जत बरी हो गए। पति के बरी होने के बाद सपना देवी ने 9 दिनों का निर्जला अनुष्ठान रखा है। सपना देवी की साधना की खबर इलाके में फैल गई, इसके बाद से आस-पास के गांव औऱ जिलों से लोग उन्हें देखने आ रहे हैं। इसके साथ ही छोटे-बड़े सभी लोग उनका पांव छूकर आशीर्वाद भी ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार












Click it and Unblock the Notifications