बिहार:' अजब प्रेम की गजब दास्तान', 9 महीने सें गायब थी बेटी, जब मिली तो हो रही थी शादी
बिहार शरीफ के एक थाना में बिना बैंड बाजे की हुई प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में लड़की पक्ष की तरफ से सैकड़ों की तादाद में लोग भी मौजूद रहे। इस वजह से भी यह शादी ज़्यादे सुर्खियों में है।
नालंदा, 10 सितंबर 2022। बिहार के नालंदा जिले से प्रेम-प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र से एक लड़की 9 महीने से गयाब थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन लड़की नहीं मिली तो अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया था। इसके बाद भी लड़की नहीं मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था कहीं उसके साथ भाग तो नहीं गई। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो दोनों गुजरात से बरामद हुए। बिहार लौटने के बाद कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई।
Recommended Video

बिना बैंड बाजे की हुई शादी के हो रहे चर्चे
बिहार शरीफ के एक थाना में बिना बैंड बाजे की हुई प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में लड़की पक्ष की तरफ से सैकड़ों की तादाद में लोग भी मौजूद रहे। इस वजह से भी यह शादी ज़्यादे सुर्खियों में है। आपको बता दें कि बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र से एक लड़की दो जनवरी को घर से गायब हुई थी। जिसके बाद पीड़ित मां ने घर आने के बाद बेटी को खोजबीन शुरू की लेकिन लड़की का कुछ भी पता नहीं चल पाया। लड़की की मां ने थक कर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। उसके बाद भी लड़की नहीं मिली।

परीक्षा के दौरान दोनों का प्रेम चढ़ा परवान
लड़की की मां को स्थानीय लोगों ने बताया कि छपरा जिला का रहने वाला एक युवक परीक्षा देने के लिए आया था। वह मुरारपुर अड्डा कुआं गली में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। लड़का और लड़की का रूम आमने-सामने था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लड़की मां-बाप के प्यार को भूल कर लड़के के साथ फरार हो गई। इस जानकारी के बाद लड़की की मां ने पुलिस को कार्रवाई तेज़ करने को कहा, जिसके बाद पुलिसिया दबिश से बचने के लिए दोनों पटना और छपरा छुपकर कर रहे। फिर वहां से गुजरात चले गए।

गुजरात से बरामद हुआ प्रेमी जोड़ा
लड़की ने गुजरात के एक थाना में जाकर कहा कि मेरी मां ने लड़के के खिलाफ लहेरी थाना में अपहरण का केस दर्ज करवा दी है। गुजरात पुलिस ने लहेरी थाना से संपर्क साधा तो बात मामला दर्ज है कि जानकारी मिली। गुजरात पुलिस को अपहरण का मामाल बताने के लहेरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने दोनों को अपने कब्जे में रखने के लिए कहा।फिर लहेरी थाना से पुलिस गुजरात के लिए रवाना हुई। वहां से दोनों को लाकर बिहार शरीफ में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी करवाई गई।

थाना परिसर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी
कोर्ट में दोनों ने बयान दिया कि हम दोनों बालिग हैं औऱ शादी करना चाहते हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं है, इसके बाद लहेरी थाना परिसर में दोनों की शादी करवा दी गई। शादी में आशीर्वाद देने के लिए लड़की के मां-बाप और सगे संबंधी आए हुए थे। वहीं लड़का के माता पिता ने कहा कि अपनी मर्ज़ी से से शादी कर लो कोई दिक्कत नहीं है। शादी के बाद नए जोड़े ने थाना में मोजूद लड़की के परिजन और सभी पुलिस वाले का आशीर्वाद लिया। प्रेमी जोड़ा अपने परिवार साथ लड़की के घर रवाना हो गए। 9 महीने से फरार होने के बाद हुई शआदी से दोनो काफी खुश थे।
ये भी पढ़ें : बिहार: KBC की हॉटसीट तक पहुंची रजनी, 75 लाख के सवाल का नहीं दे पाई जवाब और टूट गया सपना












Click it and Unblock the Notifications