बिहार: KBC की हॉटसीट तक पहुंची रजनी, 75 लाख के सवाल का नहीं दे पाई जवाब और टूट गया सपना
बिहार के आरा (भोजपुर) की रहने वाली रजनी केबीसी तक पहुंची। इसकी ग्रामीणों में जम कर सराहना हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने मायूसी भी है कि अगर वह 75 लाख के सवाल पर गेम नहीं छोड़ती तो आगे जीत सकती थी।
भोजपुर, 10 सितंबर 2022। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कौन बनेगा करोड़पति मौजूदा समय में बहुत ही पंसद किया जाने वाला कार्यक्रम है। बिहार से भी कई युवा कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट तक पहुंच कर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं इन दिनों बिहार की बेटी रजनी ने केबीसी के हॉटसीट तक पहुंच कर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनको काफी खुशी है कि वह केबीसी तक पहुंची लेकिन मलाल भी है कि एक सवाल की वजह से सपना अधूरा रह गया। अगर वह 75 लाख के सवाल का जवाब दे देती तो फिर अगले पड़ाव में जा कर करोड़पति का खिताब अपने नाम कर सकती थी। लेकिन एक सवाल से सपने साकार नहीं हो पाए।

केबीसी के हॉटसीट तक पहुंची रजनी
बिहार के आरा (भोजपुर) की रहने वाली रजनी केबीसी तक पहुंची। इसकी ग्रामीणों में जम कर सराहना हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने मायूसी भी है कि अगर वह 75 लाख के सवाल पर गेम नहीं छोड़ती तो आगे जीत सकती थी। करोड़पति बनने का सपना साकार हो सकता था। ग्रामीणों को रजनी के करोड़पति नहीं बनने का अफसोस तो है, वहीं रजनी के कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट तक पहुंचने की खुशी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक छोटे से शहर की बेटी होकर रजनी केबीसी के हॉटसीट तक पहुंची यह बहुत ही गौरव की बात है। जहां बिहार के छोट-छोटे जगहों में बेटी को ज़्यादा पढ़ने की इजाजत नहीं होती है। वहीं रजनी ने केबीसी तक पहुंच कर लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है।

75 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाई रजनी
रजनी के हॉटसीट तक पहुंचने पर लोगों की प्रतिक्रिया तो आपने पढ़ लिया, आइए जानते हैं 75 लाख का वह सवाल जिसकी वजह रजनी ने गेम विद ड्राव कर लिया। गुरूवार का वह दिन था जब रजनी धराधर अमिताभ बच्चन के सवालों पर जवाबों का बौछार कर रही थी। दर्शकों को यह लग रहा था कि वह करोड़पति का खिताब अपने नाम करेंगी लेकिन अचानक एक सवाल आया और रजनी के साथ-साथ दर्शकों को भी मायूसी हाथ लगी। 75 लाख का वह सवाल था कि 'मंकी पाक्स का पहला मामला किस शहर की लेबोरेटरी में सामने आया था'। इस सवाल का सही जवाब देने पर रजनी 75 लाख जीत जाती। उन्होंने लाइफ लाइन का भी इस्तेमाल किया। लेकिन सही जवाब नहीं मिल सका। इसलिए उन्होंने 50 लाख रुपये लेकर गेम विद ड्रॉ करने का फैसला लिया। इस सवाल का जवाब 'कोपनहेगन' था।

इंटर पास होने के बाद जबरन करा दी गई शादी
रजनी ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसके सारे सपने उस दिन ही दफन हो गए थे, जब 18 साल की उम्र में इंटर पास करने के बाद जबरन उनकी शादी करा दी गई। जबरन शादी कवा दिए जाने से मेरे सारे हौसले टूट गए थे, लेकिन मेरी खुशकिस्मति थी कि ससुराल और पति साथ देने वाले मिले। फिर रजनी ने ग्रेजुएशन के बाद सीटेट के एग्ज़ाम में कामयाबी हासिल की। 50 लाख रुपये जीतने के बाद अब रजनी अपने शिक्षिका बनने के पुराने ख्वाब को पूरा करना चाहती हैं।

बेटियों को शिक्षा देना ज़रूरी है- रजनी
रजनी की कामयाबी उनके लिए सबक है, जो बेटियों को बोझ समझते हुए बंदिशों में बाधकर रखते हैं। रजनी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए बेटियों को शिक्षा देना ज़रूरी है। लड़का और लड़की बीच जो फर्क किया जाता है उसे खत्म करने की ज़रूरत है। मैं चाहती हूं की केबीसी की हॉटसीट तक बिहार की और बेटियां व गृहिणी पहुंचे जो उपेक्षित रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि केबीसी में जीती हुई राशि से अपनी तालीम के साथ-साथ अपनी बेटी की अच्छी तालीम के लिए खर्च करेंगी। वहीं रजनी का अपने पैसे से मकान खरीदने का भी सपना है।
ये भी पढ़ें : बिहार: युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोज़गार के अवसर, सरकार करने जा रही है 800 करोड़ का निवेश, जानिए
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications