बिहारः राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- अभी वो इटली से बाहर नहीं निकले हैं

पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुडुचेरी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत की। इसके बाद एक कॉलेज में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और फिर एक सार्वजनिक बैठक की, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया और केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर दुख हुआ कि राहुल गांधी इटली से बाहर नहीं आ सकते हैं। वह देश भर के किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वह हमारे देश को दुनिया में बदनाम कर रहे हैं।

union minster giriraj statement on rahul gandhi

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इटली भाषा में भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रिय राहुल, इटली में मछुआरा विभाग के लिए कोई अलग मंत्रालय नहीं है वहां पर यह विभाग कृषि और वन मंत्रालय के अधीन आता है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट के साथ इटली के कृषि एवं वन मंत्रालय की वेबसाइट का लिंक भी शेयर कर दिया।

अपने संवाद में राहुल गांधी ने मुछआरों को भी पेंशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की वकालत की, उन्होंने कहा कि यहां पर तमिल भाषा ही सर्वोपरि है और उसके बाद दूसरी भाषाओं को तवज्जो दिया जाना चाहिए। कृषि कानूनों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'ये कानून सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि मछुआरों और सभी आम लोगों को नुकसान पहुंचाने वाला है। मछुआरे भी देश के समंदर वाले किसान हैं, जो देशवासियों के लिए काम करते हैं। हम चाहते हैं कि समंदर की ताकत मछुआरों के पास रहे, ना कि सिर्फ एक-दो लोगों के पास रहे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+