पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने कहा- नीतीश कुमार से बिना पूछे एक काम नहीं किया है

पटना। सोमवार को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं स्वागत कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया के सामने अपनी दिल की बात खुलकर कहा। केंद्रीय मंत्री बनने से लेकर पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ अपने संबंधों की चर्चा पार्टी के नेताओं के साथ आरसीपी सिंह ने की। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मीडिया में बहुत चीजें चलाई गई मेरे बारे में, कहा गया कि गए थे बरतूहारी करने और खुद दुल्हा बन गए।

union minister rcp singh said about relationship with lallan singh

सीएम नीतीश कुमार से बिना पूछे मैंने कभी कोई काम नहीं किया है। कोई एक काम आप बता दीजिए जो मैंने नीतीश कुमार से बिना पूछे किया हो। क्या बिना नीतीश कुमार से पूछे मैं पीएम के पास चला गया और कहा कि मुझे मंत्री बना दीजिए।

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि हम लोग सहयोगी दल है भाजपा से नाम मांगा गया था। नीतीश कुमार से बात हुई उसके बाद सहमति बनी तब मेरा शपथ हुआ। साल 2019 और 2021 में फर्क नहीं है क्या। आज भाजपा के 303 सांसद हैं हमारी जरूरत है क्या वहां। यह तो पीएम मोदी का बड़प्पन है यह उनकी दरियादिली और उदारता है उन्होंने अपने सहयोगी दलों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराया है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू के संगठन विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि इस पर काम होना चाहिए। पार्टी के पदाधिकारी का बोर्ड गाड़ी में नहीं घर पर लगाएं। उन्होंने कहा कि मैं निकलूंगा मजिस्ट्रेट चेकिंग में। आप लोग झंडा यहां लहरा रहे हैं लेकिन अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएं। यह मत समझिये की अब मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हूं तो दौरान नहीं करूंगा। मैं मंत्रालय में भी काम करूंगा और यहां भी काम करूंगा। पार्टी के दूसरे प्रदेश में भी काम करूंगा।

वहीं जदयू में गुटबाजी और ललन सिंह से अपने संबंधों को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि ललन बाबू और मुझ में क्या संबंध है यह विपक्ष को क्या पता रहेगा। ललन बाबू आए उनका स्वागत हुआ तो विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज हम आए हैं फिर पेट में दर्द होगा। जदयू में सिर्फ एक नेता नीतीश कुमार। जदयू में कोई गुटबाजी नहीं है। सब एक है सब के नेता नीतीश कुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+