'24 घंटों में मुझ पर दो बार हमले की कोशिश हुई', प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए केंद्रीय मंत्री Ashwini

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थर्मल पावर प्लांट के पास धरने पर बैठे किसानों से मिलने गए थे। इस दौरान उनके काफिले पर पथराव हुआ था।

Ashwini Kumar Choubey

Ashwini Kumar Choubey: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके ही संसदीय क्षेत्र बक्सर में 24 घंटे के अंदर उन पर दो बार हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के गुंडों की ओर से उन पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई। इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'जब वह किसानों पर पुलिस की बर्बरता और चौसा में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में बक्सर में 24 घंटे के उपवास पर बैठे थे, तभी कुछ गुंडों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। चौबे ने दावा कि कुछ लोग लाठियां लहराते हुए उनसे केवल 5-6 फीट की दूरी तक पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह उन लोगों को पकड़ा और मुझे बचाया।

अश्विनी चौबे ने कहा कि अगर मेरे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नहीं पकड़ा होता तो मुझे नहीं पता कि क्या होता। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चौबे ने कहा कि एक शख्स तो देसी पिस्तौल लहराते हुए पुलिसवालों के बीच खुला घूम रहा था. पुलिस उस समय मूक दर्शक बनी रही और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैंने डीआईजी और डिप्टी एसपी जैसे सभी जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर घटना की जानकरी दी है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि जब पकड़े गए लोगों को थाने ले जाया गया, तो पुलिस ने उनको छोड़ दिया। उनके पीए और कार्यकर्ताओं को एक डिप्टी एसपी ने कहा कि मंत्री अपना काम कर रहे हैं और वे अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन पर हमला करने की कोशिश करने के दौरान पकड़े गए सभी लोगों को कुछ असरदार लोगों के कहने के बाद थाने से छोड़ दिया गया।

Recommended Video

      पटना: प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फूट-फूट कर रोने लगे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जाने वजह

      चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि आखिर किसके कहने पर थाने पहुंचाए गए असामाजिक तत्वों को छोड़ दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+