Amit Shah: विपक्षी महाबैठक के बाद आज बिहार दौरे पर अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली

Union Home Minister Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानी आज बिहार के दौरे पर हैं। अमित शाह दोपहर में पटना पहुंचे हैं। अमित शाह जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के गृह क्षेत्र मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में आज एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के कुछ दिनों अमित शाह का बिहार जाने के कई राजनीतिक मायने हैं।

Union Home Minister Amit Shah Bihar Visit

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अमित शाह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आज जाएंगे, जहां लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद अमित शाह पटना पहुंचेंगे जहां हवाईअड्डे पर पार्टी नेता उनका स्वागत करेंगे, इसके बाद हेलिकॉप्टर से लखीसराय जाएंगे।

Recommended Video

    Amit Shah: विपक्षी महाबैठक के बाद आज बिहार दौरे पर अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली

    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, अमित शाह ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में पूजा करेंगे और पार्टी के 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत मंदिर के ट्रस्टियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद अमित शाह सीधे गांधी मैदान रैली स्थल पहुंचेंगे जहां वह मोदी सरकार के नौ वर्षों के समापन पर एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

    बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा कि शाह की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लखीसराय में शाह को सुनने के लिए एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे।

    उन्होंने विपक्षी पार्टी की बैठक पर कहा कि बिहार में जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका चेहरा, ऐसे जमावड़ों को हम ज्यादा महत्व नहीं देंगे।

    उन्होंने कहा, ''बिहार में दूसरी तरफ कोई नया चेहरा होगा तभी हमें थोड़ा सोचना पड़ सकता है। लोग प्रधानमंत्री के रूप में मोदी से आगे किसी और को नहीं देखते हैं, जिन्होंने भारत को हर वैश्विक मंच एक नई पहचान दिलाई है। विपक्षी एकता अपने विरोधाभासों के कारण बिखर जाएगी। यह एक समूह है जो पूरी तरह से अपने स्वार्थ की रक्षा के लिए एक साथ है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+