दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर में थानेदार हिरासत में, कमरे से मिली थी शराब

बिहारः पूरे राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद भी आए दिन कहीं ना कहीं शराब का सेवन करने या रखने का मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने में थानेदार के कमरे से शराब बरामद की गई है। वहीं गुरुवार की सुबह ही दरभंगा के फेकला ओपी प्रभारी को शराब के नशे में रहने के वजह से गिरफ्तार किया है।

two sho arrest in case of alcohol in bihar

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मीनापुर पुलिस स्टेशन के थानेदार रजनीश कुमार के बारे में पहले से ही शराब को लेकर शिकायत मिल रही थी। आज यानी कि गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब थानेदार रजनीश कुमार के कमरे से दो बोतल शराब मिली। यही नहीं आवास के दूसरे कमरे से भी भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। कमरे से शराब मिलने के मामले को एसएसपी मनोज कुमार ने गंभीरता से लिया है।

थानेदार रजनीश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीजर लिस्ट से अधिकारी मिलान भी कर रहे हैं। गुरुवार का दिन बिहार पुलिस के लिए अशुभ रहा। सुबह के वक्त दरभंगा में ऐसा ही मामला सामने आया है। फेकला ओपी के प्रभारी बासुदेव सिंह को नशे की हालत में टाउन एसपी योगेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में प्रभारी हमेशा दूसरे लोगों के साथ गलत व्यवहार करते थे।

यह भी पढ़ेंः शराब के नशे में डूबे पिता ने बेटी को पहले छत पर से फेंका फिर दबा दिया गला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+