शराब के नशे में डूबे पिता ने बेटी को पहले छत पर से फेंका फिर दबा दिया गला

चित्तौड़गढ़ः राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। मृतक बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलीस में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

father killed his daughter in chittaorgarh

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा कस्बे में सभी लोग दशहरे के जश्न में डूबे हुए थे। इसी दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। जहां, जानकारी के अनुसार चार साल की शिवानिया नाम की बच्ची को शराबी पिता भोलाराम पुत्र पप्पू ने शराब के नशे में बड़ी बेरहमी से पीटा, जिसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। बच्ची की मां रानू ने बताया कि दोनों बेटियां होने की वजह से कई बार शराबी उसे ताने मारता था और बेटे की मांग करता था।

शराबी बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और बच्ची को पहले उठा-उठा कर फेंका। बाद में छत पर से नीचे फेंक दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने बच्ची का बड़ी बेरहमी से गला भी दबा दिया। बच्ची की मां रानू बच्ची को पड़ोसियों की मदद से शराबी पिता की चुंगल से बड़ी मुश्किल से लेकर भागी और अस्पताल पहुंची। मगर डॉक्टरों के काफी कोशिशों के बाद भी इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। रावतभाटा थाना पुलिस मृत बालिका की मां की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+