बिहार में फिर सामने आया दरिंदगी का VIDEO: 7-8 लड़कों ने लड़की को घेरकर छेड़ा, पीड़िता कहती रही- भैया छोड़ दो

पटना। बिहार में कानून व्‍यवस्‍था की पोल खोल देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। महिलाओं की स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने के भीतर वायरल हुआ यह चौथा वीडियो है। इनमें जो दो ताजे मामले हैं वो गया के हैं। जिनमें दो लड़कियों के साथ छेड़खानी व अश्‍लील हरकतें की जा रहीं हैं। गंदी मानसिकता वाले युवकों की ऐसी करतूतों से कानून की धज्जियां तो उड़ ही रहीं हैं, युवतियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। दोनों वीडियो में लड़कियां गिड़गिड़ा रही हैं और वहशी छेड़खानी कर रहे हैं। ये वीडियो कब के हैं, यह पता नहीं चला है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला वीडियो

पहला वीडियो

एक वीडियो में लड़की चिल्लाती हुई भागती दिखाई पड़ती है। एक युवक उसे गाली देता हुआ दौड़कर रोकता है। किसी की आवाज सुनाई पड़ रही है कि भइया छोड़ दो! यह उस लड़की का दोस्त दिख रहा है। इसके बाद करीब आधा दर्जन युवक बाइक पर सवार होकर उस लड़की को चारों ओर से घेर लेते हैं और वह चीख रही होती है। पूरे वीडियो में वहशीपन की हद दिखाई पड़ रही है।

दूसरा वीडियो

दूसरा वीडियो

दूसरे वीडियो में कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ रखा है। वह डर से कांप रही है। भइया, भइया कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति भी दिखता है, जो लड़की से उसका घर-पता पूछ रहा है। इस वीडियो को देखने से लगता है कि उनलोगों ने लड़की को किसी लड़के के साथ पकड़ रखा था। लड़का खुद को उसका भाई बताता है तो उसकी जमकर पिटाई की जाती है। फिर दो युवक लड़की के पकड़कर ले जाते दिखाई पड़ते हैं।

आरोपियों के चेहरे स्‍पष्‍ट

आरोपियों के चेहरे स्‍पष्‍ट

वीडियो को देखने से लगता है कि दोनों एक ही जग‍ह के हैं। दोनों घटनाएं वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां में ढाढर नदी और उससे निकलने वाले झाड़ीयुक्त पईन क्षेत्र की बताई जा रही हैं। आरोपितों के चेहरे स्पष्ट हैं। वे गया के ही तरवां गावं के निवासी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने पीडि़त लड़कियों को खोज लिया है। गया के एसएसपी राजीव मिश्र ने बताया कि पुलिस कार्रवाई जारी है। सभी आरोपियों की जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+