TRE Exam News: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित TRE 3.0 परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी, जानिए
BPSC TRE Exam News: बिहार लोक सेवा आयोग पटना के द्वारा पूरे राज्य में 19 जुलाई से 22 जुलाई तक अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा अर्थात TRE 3.0 का आयोजन कराया जाएगा। जहानाबाद जिला में यह आयोजन 19, 20 एवं 21 जुलाई को एकल पाली में कुल 14 केंद्रों पर की जा रही है।
TRE परीक्षा के तहत जिला पदाधिकारी, अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया। परीक्षा के दौरान बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में दंडाधिकारी, गस्ती दंडाधिकारी एवं उड़न दस्ता की प्रति नियुक्ति की जा चुकी है।

गुरुवार दिनांक 18 जुलाई 2024 को सभी संबंधित केंद्रों के केंद्र अधीक्षक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी समहारनालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कल से शुरू हो रहे आयोजन के ब्रीफिंग के लिए उपस्थित हुए।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिए गए निदेश का अक्षरश पालन सुनिश्चित किया जाए ।कहीं भी कदाचार के लिए कोई भी स्थान नहीं छोड़ा जाए।
साथ ही 18 जुलाई 2024 से ही जब तक परीक्षा समाप्त नहीं हो जाती सभी केंद्रों का जांच कर ली जाय। गुरुवार से ही सारे केंद्र अनाधिकार प्रवेश के लिए वर्जित माने जाए ।आने जाने वाले सभी की फ्रिस्किंग की जाय। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सीसीटीवी सर्विलेंस के अंदर आएंगे एवं बिहार लोक सेवा आयोग स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेगा।
जिला में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुके हैं एवं यहां से जिला के सभी परीक्षा केंद्र की गतिविधियों की निगरानी आयोग के साथ-साथ जिला मुख्यालय भी करेगा। परीक्षा के एक घंटा पूर्व से परीक्षा परिसर के बाहर भीड़ या आसामाजिक तत्वों का जमाव नहीं हो पाए, अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जहानाबाद को इस हेतु सभी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया गया।
अपर सम्हर्ता ब्रजेश कुमार द्वारा परीक्षा संचालित करने की सभी गहन बिंदुओं से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए विभाग द्वारा पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है।
परीक्षा परिसर में मोबाइल, मोबाइल घड़ी ,ब्लूटूथ ,पेजर वाई-फाई गैजेट ,इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, व्हाइटनर, ब्लेड, इरेज़र जैसी कोई भी सामग्री की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थी पेन ,एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र के परिसर में दाखिल नहीं हो सकेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि फ्रिस्किंग कड़ाई से की जाए। परिसर के अंदर प्रवेश एवं कक्षा के अंदर प्रवेश,दोनों के दौरान अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications