बिहार में बाढ़ का कहर जारी, दरभंगा-समस्तीपुर के बीच ट्रेन सेवा रद्द

नई दिल्ली: बिहार में कोरोना महामारी के साथ अब कुदरत ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के बाद बिहार के 10 जिलों में बाढ़ आ गई है। जिससे लाखों लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसका सीधा असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। जिस वजह से दरभंगा से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

train

Recommended Video

    Indian Railway: कोरोना काल में बदल जाएगा सफर,रेलवे देगा QR Code वाला टिकट | वनइंडिया हिंदी

    मामले से ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बताया कि भारी बारिश की वजह से कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें रेल की पटरियां भी डूब गई हैं। ऐसे हालात में ट्रेन का संचालन मुश्किल है। इस वजह से रेलवे ने दरभंगा से समस्तीपुर के बीच ट्रेन सेवा को रद्द कर दिया है। अगर हालात ऐसे रहे तो भविष्य में अन्य ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

    7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
    बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और खगड़िया हैं। यहां भारी बारिश से सड़कें तलाब में बदल गई हैं। 10 जिलों के 426 पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिस वजह से 7.65 लाख आबादी प्रभावित है। सरकार के मुताबिक मौजूदा वक्त में 192 सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं। जिनकी मदद से 80 हजार लोगों को रोजाना खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+