Bihar News Today: कांग्रेस करेगी दिल्ली में बिहारियों से मुलाकात, JDU की साइकल से प्रभात फेरी यात्रा
Bihar News Today: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल का दौर है। कुछ ही महीने में चुनाव हैं और सभी राजनीतिक दल सड़क से लेकर गांव के चौराहों और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हैं। 8 जुलाई, 2025 को पटना से लेकर दिल्ली तक बिहार और बिहारियों के मुद्दों पर हलचल रहने वाली हैं। जानें मंगलवार के दिन कौन सी पार्टी खास कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। कांग्रेस पटना से लेकर दिल्ली तक बिहारियों के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रही है, तो बीजेपी और जेडीयू भी अपना पूरा जोर लगा रही हैं। जानें बिहार में आज के दिन कौन से खास कार्यक्रम हैं।
Bihar News Today: सभी दलों के खास कार्यक्रम
बिहार की राजनीति में प्रवासियों का मुद्दा हमेशा हावी रहा है। दिल्ली में रहने वाले प्रवासी वोट बैंक में अहम भूमिका निभाते हैं। इस बार कांग्रेस ने इसके लिए पूरी तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा, प्रदेश के सभी प्रमुख नेता जनसुनवाई कार्यक्रमों के जरिए अपनी भागीदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस दिल्ली में बिहार के लोगों से करेगी मुलाकात
कांग्रेस बिहार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के अलावा दिल्ली में रह रहे बिहार के लोगों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कांग्रेस नेता शाहदरा के महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में लोगों से मुलाकात करेंगे और घोषणापत्र को लेकर चर्चा करेंगे। इसमें लोगों से उनकी समस्याएं पूछी जाएंगी और घोषणापत्र में कौन से मुद्दे शामिल किए जाएं, इस पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: दलित-पिछड़ा वर्ग के साथ ASP का विस्तार,तेजस्वी-नीतीश को खुली चुनौती,इतनी सीटों पर तैयारी शुरू
JDU की ओर से आयोजित होगी साइकिल प्रभात फेरी
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 8 जुलाई को पूरे बिहार में बड़े स्तर पर साइकिल प्रभात फेरी निकालने की घोषणा की है। यह अभियान सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे जनसुनवाई कार्यक्रम
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 8 जुलाई को जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 'सहयोग कार्यक्रम' में वह आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह सुनवाई कार्यक्रम 5 देशरत्न मार्ग, पटना में सुबह 11:00 बजे से होगी। बीजेपी के नेता अपने जनसमस्याओं को सुनने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं। मंगलवार को संजय सरावगी और राजू सिंह भी जनसुनवाई करेंगे।
पटना में ऑटो और ई रिक्शा चालकों की हड़ताल
राजधानी पटना में 8 और 9 जुलाई को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। जिला प्रशासन की ओर से लागू किए हालिया नियमों के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। कामकाजी दिन होने की वजह से लोगों को इस वजह से काफी परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bihar Voter: '15-20% लोग वोटर लिस्ट से छूट सकते हैं', ओवैसी का दावा, तेजस्वी बोले- चुनाव आयोग ही कन्फ्यूज है












Click it and Unblock the Notifications