खुले में शौच करते लोगों को पहना दी गई माला, फिर हाथ में थमा दिया गया ये पोस्टर...

वहीं खुले में शौच करते हुए पकड़े गए तीनों ने ये संकल्प लिया कि वो बहुत जल्द शौचालय का निर्माण कराएंगे। तो दूसरी ओर एक बुजुर्ग को भी 25 उठक-बैठक लगानी पड़ी।

पटना। एक कदम स्वच्छता की ओर...अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाए जाने का काम जहां बड़ी ही तेजी से किया जा रहा है तो दूसरी तरफ खुले में शौच करने वालों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा उन्हें जागरुक करने और शौचालय बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कभी खुले में शौच करने वाले को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जाता है तो कभी उनसे उठक-बैठक करवाई जाती है। लेकिन इस बार तो प्रशासन के अधिकारियों ने खुले में शौच कर रहे लोगों को इस तरह शर्मिंदा कर दिया कि अब वो शौचालय बनाए बगैर नहीं रह सकते। दरअसल बिहार के रोहतास जिले में तीन लोगों को खुले में शौच करते हुए प्रशासन के द्वारा पकड़ा गया। जिन्हें सजा के तौर पर प्रशासन के द्वारा माला पहनाई गई और हाथ में 'मैं खुले में शौच करता हूं' का बोर्ड देते हुए भरे बाजार घुमाया, जिसके बाद तीनों सिर झुकाए हुए बाजार में घूमते रहे।

To Aware in Swachh Misson, Punish villagers for Toilet
To Aware in Swachh Misson, Punish villagers for Toilet

जानकारी के मुताबिक बिहार के रोहतास जिले में रामपुर गांव के रहने वाले तीन लोगों को बीडीओ द्वारा खुले में शौच करते हुए पकड़ा गया। खुले में शौच करने वाले तीनों लोगों को बाजार में लाया गया और माला पहनाते हुए उनके हाथों में नाम लिखा हुआ एक पोस्टर दिया, जिसमें लिखा था कि 'मैं खुले में शौच करता हूं' और बाजार भर में घुमाया गया। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला तो कुछ लोगों ने इसे सराहा भी। वहीं खुले में शौच करते हुए पकड़े गए तीनों ने ये संकल्प लिया कि वो बहुत जल्द शौचालय का निर्माण कराएंगे। तो दूसरी तरफ एक बुजुर्ग को भी खुले में शौच करते हुए पकड़ा गया जिससे 25 बार उठक-बैठक कराके छोड़ दिया गया।

To Aware in Swachh Misson, Punish villagers for Toilet

खुले में शौच को लेकर सरेआम शर्मिंदा करने के मामले में जब वहां के सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करने और खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए इस तरह का काम किया जा रहा है। इस तरह का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है लेकिन बहुत जल्द लोगों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों को फाइन के साथ-साथ और भी कई तरह से जागरुक किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+