बिहार: पति के साथ मेला देखकर लौट रही महिला को अगवा कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप
सुपौल। बिहार के सुपौल में संस्कृतिक कार्यक्रम देखने अपने पति के साथ गई एक महिला को पांच लोगों ने आगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में मुंह बांधकर नहर किनारे छोड़कर फरार हो गए। आरोपितों ने महिला के पति के साथ भी जमकर मारपीट की और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन के लिए अपने मायके आई हुई थी। बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे वह अपने पति के साथ गांव के पास लगे मेला को देखकर बाइक से लौट रही थी। तभी नहर के पास दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उनकी बाइक रोक दी। इसके बाद पति के सामने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगे। पति ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी। इसके बाद उसे उठाकर जबरन सुनसान जगह ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से पिटाई करने के साथ साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। पीड़िता के अनुसार उसकी इज्जत और जेवरात लूटने के बाद बदमाशों ने उसका मुंह बांध कर नहर किनारे छोड़ दिया। महिला द्वारा दिए गए ब्यान में विक्की सिंह, गुलठा सिंह, छेदी यादव समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications