सगी चाची ने ही मासूम के मुंह में मिट्टी ठूंसकर कर दी हत्या, जंगल में ले जाकर दिया घटना को अंजाम

महिला बच्चे को घर से उठाकर जंगल ले गई उसके बाद उसके मुंह में मिट्टी ठूसकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद रही-सही कसर गला दबाकर पूरी कर दी।

पटना। 3 साल के मासूम को उसकी चाची ने मामूली विवाद में खौफनाक मौत की सजा दी। महिला बच्चे को घर से उठाकर जंगल ले गई उसके बाद उसके मुंह में मिट्टी ठूसकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद रही-सही कसर गला दबाकर पूरी कर दी। घरवाले बच्चे की खोज में लग गए तो उसकी चाची का मिजाज बदला-बदला लगा तभी किसी ने कहा कि बच्चे की लाश पड़ोस के जंगल में पड़ी हुई है।

सगी चाची ने ही मासूम के मुंह में मिट्टी ठूंसकर कर दी हत्या, जंगल में ले जाकर दिया घटना को अंजाम

फिर क्या था पूरे परिवार वाले उसे देखने के लिए नंगे पांव वहां पहुंच गए लेकिन उसकी चाची वहां नहीं गई। जिससे उन लोगों को उस पर शक हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारी चाची को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान महिला ने हत्या की बात कबूली। जानकारी के मुताबिक हैवानियत की हद और ममता को शर्मसार करने वाला ये मामला समस्तीपुर जिले का है। जहां ढरहा गांव में घरेलू विवाद के कारण एक मासूम को उसकी चाची ने मौत की सजा दी।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मुनीर आलम ने बताया कि बच्चे के दादा के आवेदन पर उनकी छोटी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि घर में चल रहे आपसी विवाद के कारण उसने बच्चे की हत्या कर दी। हत्या के बारे में बताते हुए उसने कहा की वो बच्चे को लालच देकर पड़ोस के घने जंगलों में ले गई और उसके मुंह में मिट्टी ठूंस-ठूंस कर उसे मार डाला।

मिट्टी डालने के दौरान कई बार बच्चे ने उल्टी भी की लेकिन चाची को बच्चे पर दया नहीं आई। जब बच्चा अधमरा हो गया तो जबरदस्ती उसके गले को दबाते हुए उसके प्राण निकाल लिए। किसी को शक नहीं हो इसलिए उसे मक्के के खेत में ले जाकर फेंक दिया। मौके पर पहुंचे थानेदार ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजते हुए उसके दादा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गै। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाप हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+