बिहार में एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में हड़कंप

इलाज के लिए सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही तीनों ने एक एक कर दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे गांव वाले गम में डूब गए।

पटना। बिहार के जमुई जिले में सुबह जहरीला पदार्थ खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का फैल गया। परिवार वालों का कहना है कि तीनों भाई बहन घर में खेल रहे थे, तभी शौच के लिए घर से बाहर खेत में गए और वहीं कुछ खा लिए जिसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। फिर इलाज के लिए सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही तीनों ने एक एक कर दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे गांव वाले गम में डूब गए। ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों ने भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया था।

Three children of a family dead in Bihar

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के जमुई जिले का है। जहां के रहने वाले भाई-बहन सहित तीन बच्‍चों की मौत से पूरे इलाके में गम का माहौल है। ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों ने भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया था। जमुई जिले के रहने वाले मंगोबंदर के गोपाल यादव की बेटी अमीषा, भोला यादव की बेटी अनुप्रिया और दिलीप यादव की बेटी खुशबू शौच के लिए घर से बाहर खेत में गईं थीं। इसी दौरान तीनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद सभी की हालत खराब होने लगी, जिसे देखते हुए उसे झाझा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बारे में मृतक के पिता का कहना है कि खेत में शौच जाने के दौरान तीनों ने जहरीली दवा छिड़काव किए हुए पौधे को चखा होगा, इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। हालांकि झाझा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों का कहना था कि इन लोगों ने एक ही जहर का सेवन किया है, जिससे एक-एक कर इन बच्चों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+