Politics On Caste: जातीय आंकड़े पर जिन्हें आपत्ति वह PM Modi से बोलकर फिर से गणना करवा लें- तेजस्वी यादव
Politics On Caste Census Report: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सजा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा जारी जाति आधारित गणना को लेकर भी सियासी बयानबाज़ी का दौर जारी है। विपक्ष के नेता प्रदेश सरकार की रिपोर्ट का स्वागत तो कर रहे हैं, लेकिन कई बिंदुओं पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए भी नज़र आ रहे हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी गणना रिपोर्ट में यादवों की तादाद बढ़ने को लेकर कई करह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं मीडिया ने जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ख़ुद से ही आंकड़े बढ़ाने होते तो, सीएम नीतीश कुमार अपनी जाति (कुर्मी) की तादाद नहीं बढ़ा देते।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में हुई जाति आधारित गणना से बिहारे के विकास की नई रूप रेखा तैयार की जाएगी। केंद्र सरकार को चाहिए की पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाए। वहीं तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की देश में जाति आधारित गणना की मांग को भी स्वागत योग्य बताया है।
देश भर में जाति आधारित गणना कराने की मांग की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार जनगणना भी नहीं करा रही है। आबादी के बारे में पता हुए लोगों के लिए योजनाएं कैसे बन सकेंगी। केंद्र सरकार को कई राज्यों से उठ रही जातीय गणना की मांग को पूरा करना चाहिए।
जाति आधारित गणना रिपोर्ट में आकंड़े ग़लत पेश हुआ है, विपक्षी नेता ऐसा दावा कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों को रिपोर्ट से आपत्ति है, वो पीएम नरेंद्र मोदी से कहकर गणना फिर से करा लें। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को जारी हुई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं ने रिपोर्ट ग़लत होने का दावा कर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications