बिहार: इन दो शहरों को ग्रीन एनर्जी से किया जाएगा रौशन, 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति
बिहार सरकार इन दिनों नए-नए प्रयोग पर ज़्यादा ध्यान दे रही है। सोलर पैनल के ज़रिए बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ कमाई का ज़रिया भी दे रही है।
पटना, 11 अप्रैल 2022। बिहार सरकार इन दिनों नए-नए प्रयोग पर ज़्यादा ध्यान दे रही है। सोलर पैनल के ज़रिए बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ कमाई का ज़रिया भी दे रही है। इसी कड़ी में अब बिहार में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लाने के लिए अब पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इस बाबत कई जगहों में बडे पैमाने पर सोलर प्लांट लगाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही ज़रूरत पड़ने सरकारी और निजी उपक्रमों से राज्य सरकार सोलर एनर्जी भी खरीदेगी। बिहार में सबसे पहले दो शहरों को पूरी तरह ग्रीन एनर्जी से रौशन करने की तैयारी की जा रही है।

सोलर एनर्जी सप्लाई के लिए विशेष व्यवस्था
बिहार पर्यदन नगरी राजगीर और बोधगया को ग्रीन एनर्जी से रोशन करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। रात में इकट्ठा की गई सोलर एनर्जी को भी सप्लाई करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि इन दो शहरे में ट्रैडिशनल तरीक़े से विद्युत संयंत्रों द्वारा बिजली सप्लाई नहीं की जाएगी। राजगीर और बोधगया में सोलर प्लांट से पैदा की गई बिजली आपूर्ति की जायेगी। इस बाबत भारत सरकार के उपक्रम सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 25 वर्षों तक बिजली कंपनी ने करार किया है।

480 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए 25 सालों का क़रार
सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 480 मेगावाट बिजली की खरीद 25 सालों के लिए किया जाएगा। इसमें 330 मेगावाट सौर बिजली एसबीइ रिन्युअल सिक्सटीन प्राइवेट लिमिटेड और 150 मेगावाट सोलर बिजली जीआरटी जेवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आपूर्ति करेगी। ऊर्जा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में फिलहाल 128 मेगावाट बिजली विभिन्न सोलर पावर प्लांटों के ज़रिए से मिल रही है। इसके अलावा बिहार को 610 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से हो रही है।

हरित ऊर्जा के ज़रिए 24 घंटे आपूर्ति
बिजली कंपनी के अधिकारियों की मानें तो बिहार पूरे देश का पहला राज्य होगा जो इस व्यवस्था से दो शहरों में बिजली आपूर्ती करेगा। ग़ौरतलब है कि हरित ऊर्जा के ज़रिए दोनों शहरे में 24 घंटे बिदली आपूर्ति की जायेगी। 200 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट की जल्द ही स्थापना की जाएगी। सोलर प्लांट से करार के मुताबिक सौर उपकरणों से उत्पादित बिजली की आपूर्ति सूर्यास्त के बाद और अगले दिन सूर्यास्त के पहले तक कंपनियां करेगी। बिजली की आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा से संचालित पंप स्टोरेज प्लांटों से मदद ली जाएगी।
ये भी पढ़ें: बंजर जमीन भी अब उगलेगी सोना, जानिए किस खेती पर जोर दे रहे हैं बिहार के किसान ?












Click it and Unblock the Notifications