Bihar Politics: PM Modi के दौरे से पहले हो सकता है बड़ा उलटफेर, समीकरण बदलने के मिल रहे संकेत
Bihar Political News: बिहार में सियासी फिज़ा बदलने के की चर्चा तेज़ हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं। कुछ बातों पर एनडीए के साथ सहमति बन चुकी है, कुछ अन्य मुद्दों पर बात चल रही है। अगर बात बन जाती है तो पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले ही प्रदेश में सियासी समीकरण बदल सकता है।
सूत्रों के मुताबिक 25 जनवरी को ही बात पर सहमति होनी थी, अगर ऐसा हुआ तो बिहार में ऐसा परिवर्तन देखने को मिलेगा जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। उम्मीद है कि जल्द ही बचे हुए मुद्दो पर भी बात बन जाएगी।

पीएम मोदी 5 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं, उससे पहले ही प्रदेश में सियासी भूचाल आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ़ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट के ज़रिए सीएम नीतीश पर बिना नाम लिए कटाक्ष को लेकर भी अटकलों का बाज़ार गर्म है।
रोहिणी आचार्य के ट्वीट किया था कि 'खीज जताए क्या होगा, जब हुआ ना कोई अपना योग्य, विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट' हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
रोहीणी आचार्य के ट्वीट पर पर भाजपा नेता निखिल आनंद ने एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि अब लालू प्रसाद के बेटे बेटियां भी इशारों इशारों में सीएम नीतीश को अपमानित कर रहे हैं। इससे भी भाजपा को नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर ज़ाहिर हो रहा है।
सूत्रों की मानें अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ कर पलटी मार सकते हैं। बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार है। राजद नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी को लेकर जदयू फिलहाल खामोश है, नीतीश कुमार के पाला बदलते ही ज़ुबानी जंग फिर से शुरू होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications