Bihar News: दुनिया के सबसे ज़हरीले सांप ने बच्चे को डसा, सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, फिर किया ये काम
World Poisonous Snake Bit Child: बारिश की वजह से बिहार के विभिन्न ज़िलों से जहरीले सांपों की ख़बर देखने को मिल रही है। वहीं दुनिया के सबसे ज़हरीले सांप रसेल वाइपर के डसने की ख़बर भी काफी सामने आ रही है। ताज़ा मामला बिहार के गोपालगंज ज़िले का है, जहां रसेल वाइपर सांप ने एक बच्चे को डस लिया। इसके बाद उसके परिजनों ने हैरतअंगेज़ कारनामा कर दिया।
रसेल वाइपर ने जैसे ही बच्चे को डसा, उसके परिजन तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल लेकर गए। ज़हरीले सांप को भी डिब्बे में बंद कर साथ ले गए। लोगों को जैसे ही इस बात की ख़बर लगी अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को अच्छे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

गोपालगंज जिला के बसडीला गांव (नगर थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। शनिवार की रात 10 वर्षीय बच्चे को पैर में सांप ने डस लिया। इस वजह से वह बेहोश हो गया, परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। इतने देर में वहां मौजूद अन्य लोगों ने सांप को भी पकड़ कर डिब्बे में बंद किया और अस्पताल लेकर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित युवक विशुनपुर गांव (जादोपुर थाना) के रहने वाले मुन्ना सहनी का बेटा रितेश कुमार है। वह अपने बसडीला गांव अपने मामा के घर घूमने पहुंचा। इसी दौरान शनिवार रात में यह हादसा हो गया। युवक और सांप को लेकर सदर अस्पताल गए।
सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पटना मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्नेक एक्सपर्ट की ने बताया कि रसेल वाइपर सांप दुनिया के सबसे ज़हीरले सांपों में शुमार किया जाता है। यह एशिया का सबसे खतरनाक सांप है, इसके डसने के बाद बचने की उम्मीद बहुत ही कम होती है। रसेल वाइपर के डसने से बदन में खून जमने लगता है। जिससे मौत की संभावना बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications