#TejPratapWedding: रथ पर सवार होकर तेज प्रताप को जयमाला पहनाने आई ऐश्वर्या, देखें VIDEO
पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पटना के वेटनरी ग्राउंड में ये हाई प्रोफाइल शादी हो रही है। देशभर से बड़े-बड़े राजनेता इस शादी में शामिल होने पटना पहुंचे हैं।

तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी
शादी में दुल्हन ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत दिख रही है। ऐश्वर्या रथ पर सवार होकर जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचीं तो वहीं तेज प्रताप भी किसी राजा महाराजा से कम नहीं लग रहे थे। गोल्डेन शेरवानी, गले में मोतियों को हार और सिर पर पगड़ी बांधे तेज प्रताप अपनी दुल्हनियां को लेने शान से पहुंचें।

हजारों लोग शादी में शामिल
शादी का शुभ मुहूर्त 12:47 में है, लेकिन उससे पहले जयमाल करवाई जा रही है। तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी रेवती नक्षत्र में होने जा रही है। दोनों के परिवार समेत हजारों लोग इस शादी में शामिल हुए।

नीतीश कुमार भी हुए शामिल
शादी को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा गया है। शादी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। वहीं अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शामिल हुए। शादी में तकरीबन 15000 लोग शामिल हुए हैं। इस शादी में मेहमानों को तरह-तरह के व्यंजन परोसे जाएं।












Click it and Unblock the Notifications